बलरामपुर/कुसमी/दुर्गेश गुप्ता – सरगुजा जिला सहकारी और केंद्रीय बैंक के तहत शंकरगढ़ और कुसमी शाखा में 28 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। पुलिस ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक अशोक सोनी समेत 11 आरोपियों को गिरफतार किया है। जबकि 12 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की FIR दर्ज की गई है। बलरामपुर एसपी वैभव ने मामले का किया खुलासा ।
दरअसल, बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ और कुसमी सहकारी बैंकों में फर्जी खाता खोला गया। शिकायत मिलने पर जिला सहकारी बैंक, सरगुजा के प्राधिकृत अधिकारी और सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर ने इसकी जांच कराई, तो बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पकड़ी गईं।
बैंक के खातों की साल 2012 से 2024 तक की आडिट में शंकरगढ़ और कुसमी बैंक शाखाओं से 23 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया था। अब बैंकों के खातों के ऑडिट में घोटाले की रकम 28 करोड़ रुपए हो गईं है।
कुसमी थाने में दर्ज है FIR
इस मामले में जिला सहकारी बैंक, सरगुजा के प्राधिकृत अधिकारी विलास भोस्कर ने FIR के निर्देश दिए थे। जिस पर सहकारी बैंक के सीईओ नेजांच रिपोर्ट और FIR लिए आवेदन बलरामपुर पुलिस को दिया था। जिसके बाद कुसमी थाने में तत्कालीन बैंक प्रबंधक अशोक सोनी समेत 12 लोगों के खिलाफ धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120बी, 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।
इन पर दर्ज हुई है FIR
जिनके खिलाफ FIR दर्ज है, उनमें सेवानिवृत्त पर्यवेक्षक विकासचंद पांडवी, तत्कालीन शाखा प्रबंधक अशोक कुमार सोनी, सेवानिवृत्त समिति प्रबंधक एतवल सिंह, सेवामुक्त प्रबंधक विजय कुमार उईके, सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक समल साय, सहायक लेखापाल जगदीश प्रसाद, लिपिक ताबरक, संस्था प्रबंधक लक्ष्मण देवांगन, मुख्य पर्यवेक्षक राजेंद् प्रसाद पांडेय, समिति प्रबंधक जमड़ी सुदेश कुमार यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रकाश कुमार सिंह और राजेंदर गुप्ता शामिल हैं।
पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी शंकरगढ़़ के शाखा प्रबंधक अशोक कुमार सोनी शाखाओं में 10 सालों तक पदस्थ रहे। उन्होंने बंक में फर्जी खाते खोले। समितियों के खातों और फर्जी खातों के साथ ही बैंक के खाते से बडी रकम की कैश निकासी की गईं। ऑनलाइन पैसे ट्रान्सफर किए गए। कुसमी शाखा में 11 1 डेबिट वाउचर से 19 करोड़ की निकासी की गई।
आरोपियों के खाते में ट्रांसफर डुए पैसे
जांच में पता चला है कि, अशोक कुमार सोनी के खाते में 1 करोड 36 लाख रुपए, कंजूटर ऑपरेटर प्रकाश कुमार सिंह के खाते में 4 लाख 64 हजार रुपए, महामाया कंस्ट्रवशन कंपनी के खाते में 30 लाख रुपए ्रंसफर किए गए हैं। अंबिकापुर के एक ज्वेलर्स के अकाउंट में डेढ़ करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए। अब तक जांच में 28 करोड़ की गड़बड़ी पकड़ी गई है।
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…