रायपुर/अम्बिकापुर: राजधानी एंव अन्य बड़े नगरों से कोशो दूर बसे सरगुजा क्षेत्र में किडनी फेल्योर जैसे अन्य संबंधित बीमारियों से ग्रसित मरीजो को अब तक दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था, जिससे मरीज एंव उनके परिजन दोनों को ही कड़े संघर्स का सामना करना पड़ता था,किन्तु अब अम्बिकापुर स्थित लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल के ICU में एक विशेष और जीवनरक्षक तकनीक CRRT Continuous Renal Replacement Therapy” मशीन की स्थापना भी हो चुकी है,
हॉस्पिटल के डॉ. प्रतीक खरे (MD मेडिसिन, PGIMS रोहतक) ने बताया कि यह मशिन इस क्षेत्र में पहली बार उपलब्ध हुई है,जो अब तक बड़े महानगरों और सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटलो में अब तक उपलब्ध थी,
Dr खरे ने CRRT के बारे में बताया कि यह एक प्रकार की अत्याधुनिक निरंतर डायलिसिस प्रक्रिया है जो गंभीर किडनी फेल्योर मरीजो के साथ साथ ICU में भर्ती गंभीर रूप से बीमार मरीज,वेंटिलेटर पर भर्ती मरीज,मल्टी आर्गन फेल्योर से पीड़ित मरीज,सेप्सिस शॉक और गंभीर संक्रमण में फंसे मरीजो हेतु लाभदायक साबित होगी,
यह प्रक्रिया किडनी के कार्यों को धीरे-धीरे सपोर्ट करते हुए शरीर से विषैले तत्व (toxins) और अतिरिक्त फ्लूइड्स को निरंतर बाहर निकालने का काम करती है। इससे हृदय (heart) और फेफड़ों (lungs) पर दबाव कम होता है, मरीज की रिकवरी तेजी से होती है, और गंभीर स्थितियों में जीवन बचाने के अवसर बढ़ जाते हैं।
डॉ. प्रतीक खरे (MD मेडिसिन, PGIMS रोहतक) के नेतृत्व में लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल का ICU और कार्डियक केयर यूनिट निरंतर अपने मरीजों को उच्चतम गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए समर्पित है। अस्पताल प्रबंधक ने कहा कि उनका प्रयास है कि अब क्षेत्र के मरीजों को अब बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़े।
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…