समाधान शिविर बना जनसमस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,विभन्न निर्माण कार्य हेतु 45 लाख की सौगात,फिंगेश्वर

Samadhan camp has become an effective platform for solving public problems: Revenue Minister Tankaram Verma, a gift of 45 lakhs for various construction works, Fingeshwar

Published by
VIRAT DUBEY

गरियाबंद/जीतेन्द्र सिन्हा, –मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार के तहत चलाए जा रहे समाधान शिविरों की कड़ी में सोमवार को फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बिजली में आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के राजस्व, आपदा प्रबंधन, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंत्री वर्मा ने इस मौके पर ग्रामीणों को बड़ी सौगातें देते हुए विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 45 लाख रुपये की घोषणाएं कीं।

मंत्री वर्मा ने स्थानीय विधायक रोहित साहू के अनुरोध पर बाबा कुटिर धाम के लिए 30 लाख, मुक्तिधाम मार्ग के लिए 10 लाख, और जिम निर्माण के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही तीन ब्लॉकों में कबड्डी खिलाड़ियों के लिए मेट उपलब्ध कराने की घोषणा भी की गई।

शिविर में राजस्व मंत्री ने ग्रामीण सेवा सहकारी समिति बोरसी, बिजली और महिला स्व सहायता समूह भवन का लोकार्पण किया।

हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ
समाधान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा कई हितग्राहियों को योजनाओं का सीधा लाभ दिया गया। समाज कल्याण विभाग ने 4 हितग्राहियों को श्रवण यंत्र व 1 को व्हीलचेयर, महिला एवं बाल विकास विभाग ने 3 महिलाओं की गोद भराई एवं 3 बच्चों का अन्नप्राशन कराया। स्वास्थ्य विभाग ने 9 हितग्राहियों को मच्छरदानी व 6 को आयुष्मान कार्ड वितरित किए।

मत्स्य विभाग ने 4 मछुआरों को मछली जाल व 1 को आइस बॉक्स दिया। कृषि विभाग ने 5 किसानों को धान बीज और 2 को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए। इसके अलावा 5 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत घोषित कर प्रमाण पत्र व मोमेंटो प्रदान किये.

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

11 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

12 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

20 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago