समय पर प्रारंभ नही हो सका युक्तिकरण काउंसलिंग, दूर दराज से आये शिक्षकों में पनपा आक्रोश:गौरैला पेण्ड्रा मरवाही

Rationalization counseling could not start on time, anger grew among teachers who came from far off places: Gaurela Pendra Marwahi

Published by
VIRAT DUBEY

गौरैला पेंड्रा मरवाही/संजय ठाकुर– गुणवत्ता युक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा शुरू किए गए युक्तियुक्तकरण का जिले में नहीं हो रहा है पालन,सुबह 10:00 से शुरू होने वाला युक्तियुक्तकरण 2 बजे के बाद भी नहीं हो सका चालू, शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अब तक नहीं पहुंचे, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे मौके पर… 60 – 70 किलोमीटर दूर से पहुंचे शिक्षकों ने लेट लतीफी पर जताया आक्रोश, शासन ने 10 से 5 तक का समय किया था निर्धारित


युक्तियुक्तकरण के शासन के आदेश का जिले में लगातार मखौल उड़ाया जा रहा है कल जहां दिन भर रिक्त स्कूलों एवं अतिशेष शिक्षकों की सूची जारी नहीं हो सकी वही आज शिक्षकों की काउंसलिंग के लिए निर्धारित 10 से 5 बजे के समय में 2 बजे तक काउंसलिंग शुरू नहीं हो सकी जबकि जिले में तीनों विकासखंडों से शिक्षक पेंड्रा के सेजस स्कूल में 9:30 बजे से पहुंच गए है,प्रक्रिया के लेट लतीफी की वजह से शिक्षकों में काफी आक्रोश है शिक्षकों का कहना है कि कल पूरे दिन सूची प्रकाशित नहीं करने एवं देर रात सूची प्रकाशित करने के बाद सूची में आई त्रुटि पर किए गए आपत्ति की वजह से शिक्षा विभाग अब सूची फिर से सुधार कर लगा रहा है जबकि यह काम पहले ही हो जाना था उनकी इस लेट लतीफी और त्रुटि की वजह से शिक्षक परेशान हो रहे हैं हालांकि शिक्षकों के आक्रोश को देखते हुए कलेक्टर ने कल देर शाम आदेश जारी करते हुए अतिरिक्त कलेक्टर सहित दो सहायक कलेक्टरों की टीम बना दी है

वही पुलिस के भी एसडीओपी व स्टॉप के अधिकारी मौजूद हैं ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके… शिक्षक की कार्य छोड़कर छात्रावास में अधीक्षक का कार्य कर रहे शिक्षकों को सूची में शामिल नहीं किया गया जिससे भी शिक्षकों में काफी आक्रोश है।।।

VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

12 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

12 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

20 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago