भाटापारा/अमृत साहू :- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों को उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा के प्रयासों से प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृतियाँ न केवल ग्रामीण जनजीवन को सुलभ बनाएंगी, बल्कि क्षेत्रीय संपर्क को मजबूती प्रदान कर आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों को भी गति देंगी।
भाटापारा विधानसभा के सिमगा विकासखंड में ::- अडबंधा से चंदिया पथरा मार्ग..2.40 किमी 280.69 लाख ( दो करोड़ अस्सी लाख उनहतर हजार रूपये ) पुल पुलिया सहित एवं अड़बंधा से करहुल मार्ग 1.80 किमी 203.50 लाख ( दो करोड़ तीन लाख पचास हजार रूपये ) पुल पुलिया सहित की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है,, जिससे क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी।यह मार्ग कृषि, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होगा।
शासन-प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए क्षेत्र की जनता की प्राथमिकताओं को प्राथमिकता दी, और बिना रुके, बिना थके इन प्रस्तावों को शिवरतन शर्मा ने धरातल पर लाने का कार्य किया है। शीघ्र ही निविदा आमंत्रित कर कार्य को गति देने लोक निर्माण विभाग द्वारा आदेश जारी कर दी गई हैं..
उक्त स्वीकृति के लिए जिला महामंत्री राकेश तिवारी, सुनील यदु, आशीष जायसवाल, योगेश अनंत, मोहन बांधे, पवन वर्मा, नारायण साहू, मथुरा यदु, चन्द्रमणी तिवारी, छोटू यादव, कमलेश साहू, संतोष साहू, नारायण पाल, आनंद बंजारे, मनोज चौबे, सहित क्षेत्र वासियो ने मुख्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री सहित शिवरतन शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया ।
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…