Categories: झमाझम

शिक्षक-कर्मचारी बर्खास्त, 6 शिक्षकों की बर्खास्तगी के लिए DPI-JD को भेजी गयी अनुशंसा

Teachers and employees dismissed, recommendation sent to DPI-JD for dismissal of 6 teachers

Published by
VIRAT DUBEY

रायपुर: शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई हुई है। 7 शिक्षक व कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं 6 शिक्षकों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च कार्यालय को पत्र भेजा गया है। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार, कोरबा जिले में शिक्षा विभाग के 13 शिक्षक और कर्मचारियों के विरुद्ध अनुपस्थिति के मामलों में सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। इनमें से 7 को सेवा से पदच्युत कर दिया गया है, जबकि अन्य प्रकरणों को आगे की कार्रवाई हेतु उच्च कार्यालयों को प्रेषित किया गया है।

कोरबा जिले में शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों और कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा विभागीय जांच के बाद कुल 13 मामलों की समीक्षा की गई, जिनमें से 7 अधिकारियों-कर्मचारियों को सेवा से पदच्युत कर दिया गया है, जबकि शेष 6 मामलों में उच्च कार्यालयों को अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु पत्र प्रेषित किए गए हैं।

इन कार्रवाईयों की पुष्टि करते हुए कोरबा कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि प्रशासनिक अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। यह कदम न केवल शासन व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की दिशा में है, बल्कि अन्य कर्मचारियों के लिए एक स्पष्ट चेतावनी भी है।

सेवा से बर्खास्त किए गए कर्मचारियों के नाम इस प्रकार हैं:

  1.  अनिता साहू – सहायक शिक्षक एल.बी., प्रा.शा. बरभांठा, कटघोरा

  2. संतोष कुमार तंवर – सहायक शिक्षक एल.बी., प्रा.शा. कारीमाटी, पोड़ी उपरोड़ा

  3. श्वेता पोर्ते – सहायक शिक्षक एल.बी., प्रा.शा. छिरहुट, कटघोरा

  4.  दिनकर सिंह चेताम – सहायक ग्रेड-3, सेजेस पोड़ी लाफा, पाली

  5.  अनंत सिंह पैकरा – सहायक ग्रेड-3, हाई स्कूल तानाखार, पोड़ी उपरोड़ा

  6.  संतोष कुमार यादव – भृत्य, शा.उ.मा.वि. बोतली, करतला

  7.  लक्ष्मीकांत राज – भृत्य, वि.खं. शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पाली

अन्य प्रकरणों को कार्यवाही हेतु उच्च अधिकारियों को भेजा गया है, जिनमें शामिल हैं:

  • लोक शिक्षण संचालनालय, नया रायपुर:

    •  रामबिलास सिंह, व्याख्याता (गणित), शा.उ.मा.वि. मोरगा, पोड़ी उपरोड़ा

  • संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर:

    • श्यामलाल यादव, शिक्षक एल.बी., मा.शा. हरदेवा

    •  प्रभात कुमार पाल, उ.व.शि., मा.शा. सरईपाली, बोईदा

  • जनपद पंचायत कोरबा:

    •  पुष्पा नेताम, सहायक शिक्षक पंचायत, प्रा.शा. कोलिहामुड़ा

वर्तमान में दो मामलों में जांच लंबित है:

  •  निकत खान, व्याख्याता एल.बी., हाई स्कूल तिलाईडांड़ – लापता

  • किताब सिंह तंवर, सहायक शिक्षक एल.बी., प्रा.शा. दूरीपारा – चिकित्सकीय प्रमाण पत्र प्रस्तुत

यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी परिपत्र क्रमांक एफ 3-1/2024/1-3 के तहत की गई है, जिसमें लंबे समय से अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय जांच के बाद सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए थे

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

12 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

12 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

20 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago