शव को थाना परिसर में रख लोगो ने किया प्रदर्शन,पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप:भाटापारा

People protested by keeping the dead body in the police station premises, accused the police of negligence: Bhatapara

Published by
VIRAT DUBEY

 

भाटापारा/अमृत साहू- बीते 5 जून को भाटापारा ग्रामीण थाना के अंतर्गत उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड के सैकड़ों वार्डवासी एक युवक का शव लेकर ग्रामीण थाने का घेराव करने पहुंच गए।मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक ने कथित रूप से मारपीट से क्षुब्ध होकर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
उक्त-घटना के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश देखा गया। परिजनों का आरोप है कि युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी, जिसके चलते वह मानसिक रूप से टूट गया और यह दुखद कदम उठाया। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को पहले ही दे दी थी, लेकिन समय पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

घटना के विरोध में वार्डवासियों ने मृतक का शव लेकर भाटापारा ग्रामीण थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मांग किया कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और मृतक को न्याय दिलाया जाए। इस बीच भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच गंभीरता से जाँच की जा रही है और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

8 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

8 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

16 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago