विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला चिकित्सालय में रक्तदाताओं का किया गया सम्मान:सुरजपुर

Blood donors were honored in the district hospital on World Blood Donor Day: Surajpur

Published by
VIRAT DUBEY

 

 

सूरजपुर कौशलेन्द्र यादव / आज विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सूरजपुर जिले के सभी रक्तदाताओं एवं समाजिक संगठनों का सम्मान समारोह कार्यक्रम जिला चिकित्सालय सूरजपुर के सभाकक्ष में रखा गया था। जिसमें कई सामाजिक संगठन जैसे- कंवर समाज, पनिका समाज, मारवाड़ी
युवा मंच, केमेस्ट एवं ड्रग एसोशियेशन, श्री उँ साई रक्तदाता समीति जरही एवं जिले के 20 रक्तदाताओं का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर जिला सूरजपुर के रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व रक्तदाता दिवस का उद्देश्य रक्तदान के माध्यम से समाज में एकजुटता, करुणा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। यह दर्शाता है कि हम सभी, एक-दूसरे के स्वास्थ्य और जीवन के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा जिले की रेडक्रॉस सोसायटी का प्रयास रहेगा कि नए रक्तदाताओं को जोड़े और मौजूदा रक्तदाताओं को नियमित रूप से दान करने के लिए प्रेरित करे ताकि एक स्थायी और सुरक्षित रक्त आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।


इस अवसर पर कलेक्टर एस.जयवर्धन ने कहा कि 14 जून को प्रतिवर्ष विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन स्वैच्छिक और अवैतनिक रक्तदाताओं को समर्पित होता है जो अपने रक्तदान के माध्यम से अनगिनत जीवन बचाते हैं।यह न केवल आभार व्यक्त करने का अवसर है, बल्कि सुरक्षित और नियमित रक्तदान की निरंतर आवश्यकता को उजागर करने का भी समय है। उन्होंने नियमित रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने की बात कही, इसके साथ ही रक्तदान के विषय पर उपस्थित जनों से जनजागरूकता हेतु सहयोग की अपील की।

आज के कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कपिल देव पैकरा, जिले के इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के उपाध्यक्ष ओंकार पाण्डेय, अरविंद मिश्रा, संदीप अग्रवाल, अजय अग्रवाल, जनप्रतिनिधिगण व अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का अभार डॉ० अजय मरकाम, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पाल अधीक्षक एवं मंच संचालन निलेश गुप्ता, अस्पताल प्रबंधक के द्वारा सम्पन्न किया गया ।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

10 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

11 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

19 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago