Categories: झमाझम

विश्व पर्यावरण दिवस पर मरवाही वनमण्डल द्वारा “जीपीएम ग्रीनाथॉन 2025” का आयोजन

Marwahi Forest Division organized “GPM Greenathon 2025” on World Environment Day

Published by
VIRAT DUBEY

 

मरवाही/संजय सिंग — विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मरवाही वनमण्डल द्वारा “जीपीएम ग्रीनाथॉन 2025” का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक उन्मूलन और आमजन में हरित जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। इस वर्ष की थीम “रन टू बीट प्लास्टिक, ब्रीद टू लिव फैंटास्टिक” के माध्यम से यह जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है कि स्वच्छ और स्वस्थ जीवन के लिए प्रकृति से सामंजस्य और प्लास्टिक से दूरी आवश्यक है। यह आयोजन 5 जून 2025, गुरुवार को प्रातः 6 बजे डीएफओ कार्यालय, मडना डिपो से आरंभ होगा, जिसमें प्रतिभागी मरवाही के सुंदर प्राकृतिक परिदृश्यों के मध्य दौड़ते हुए पर्यावरणीय चेतना का संदेश समाज तक पहुंचाएंगे। आयोजन में 21 किलोमीटर की हॉफ मैराथन और 5 किलोमीटर की फन रन के माध्यम से हर वर्ग के नागरिकों को भागीदारी का अवसर मिलेगा। यह केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को निभाने का एक सामूहिक प्रयास है।

वनमण्डलाधिकारी ग्रीष्मी चांद ने बताया कि विशेष रूप से, कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं पौधों का वितरण भी किया जाएगा, जो पारिवारिक मूल्यों को पर्यावरणीय दायित्व से जोड़ने का एक भावनात्मक प्रयास साबित होगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम का पोस्टर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही कलेक्टर  लीना कमलेश मंडावी एवं वनमण्डलाधिकारी मरवाही ग्रीष्मी चांद द्वारा संयुक्त रूप से विमोचित किया गया। यदि आप इस मैराथन में भाग लेना चाहते हैं, तो कृपया 7898218777 अथवा 8349711524 पर कॉल कर अधिक जानकारी प्राप्त करें।
मरवाही वनमण्डल समस्त नागरिकों, युवाओं, छात्र-छात्राओं, सामाजिक संस्थाओं तथा पर्यावरण प्रेमियों से अनुरोध करता है कि वे इस प्रेरक आयोजन में सहभागिता कर एक स्वच्छ, स्वस्थ और हरित भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

10 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

11 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

19 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago