Categories: झमाझम

विधायक रोहित साहू के जनदर्शन कार्यक्रम में बदलाव,अब सप्ताह में दो दिन मिलेंगे जनता से

Change in public darshan program of MLA Rohit Sahu, now he will meet the public two days a week

Published by
VIRAT DUBEY

गरियाबंद/जीतेन्द्र सिन्हा––राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के जनदर्शन कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। विधायक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अब यह कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा।

विधायक रोहित साहू अब अपने राजिम स्थित निवास कार्यालय में हर सोमवार और शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आम जनता से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे।

इसके अतिरिक्त, प्रत्येक माह में एक दिन वे जिला मुख्यालय गरियाबंद और ब्लॉक मुख्यालय छुरा में भी उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और समाधान का प्रयास करेंगे।

यह बदलाव विधायक के स्वास्थ्यगत कारणों के चलते किया गया है। इस संबंध में जानकारी उनके निज सहायक किशोर साहू ने विधायक कार्यालय से विज्ञप्ति जारी कर विधानसभा छेत्र के ग्रामीणों से निर्धारित अवधि मे उपस्थित होने की अपील किये है।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

8 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

8 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

16 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago