विधायक ने किया प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, गंदगी देख जताई नाराजगी

MLA did a surprise inspection of Premnagar Health Center, expressed displeasure after seeing the dirt

Published by
VIRAT DUBEY

 

सूरजपुर /प्रेमनगर/कौशलेन्द्र यादव । विकासखंड प्रेमनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह मरावी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी और अव्यवस्थाएं देखकर विधायक ने नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था पूरी तरह से सुधार ली जाए, अन्यथा अगली बार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। मरीजों ने बताया कि क्षेत्र में बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं, गर्भवती महिलाओं से चर्चा कर उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर मिल रहा है। इसके बाद विधायक ने मरीजों के बीच फल वितरण कर उनका हौसला बढ़ाया और सभी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। निरीक्षण के बाद विधायक श्री मरावी ने अस्पताल परिसर में वर्षों से निर्माणाधीन 2 करोड़ से अधिक की लागत वाले अस्पताल भवन का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में यह कार्य 5 साल तक पूरी तरह बंद पड़ा था, लेकिन भाजपा सरकार के आने के बाद इसे फिर से शुरू किया गया है। निर्माण कार्य की धीमी गति को लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर को तत्काल फोन कर अवगत कराया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडल अध्यक्ष मिथिला बंजारा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह, विधायक प्रतिनिधि संत कुमार साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

13 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

13 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

21 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

2 days ago