पक्की सड़के गांव के विकास की पहली सीढ़ी:- इन्द्र साव
भाटापारा/अमृत साहू:- विधायक इन्द्र साव ने कहा कि हिंदुस्तान की 80 प्रतिशत आबादी गांव में निवासरत है ऐसे में गांव का विकास होना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए और गांव का विकास की पहचान वहां की पक्की सड़के होती है,इसी उद्देश्य से आज आप लोग के गांव में पक्की सड़क निर्माण का भूमि पूजन हुआ है और आने वाले समय में इसका फायदा गांव वासियों को मिलने लगेगा।
विधायक इन्द्र साव ने निपनिया और धौराभाठा एस गांव में विधायक निधि से बनने वाली सी सी रोड निर्माण भूमि पूजन के अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।विधायक श्री साव ने कहा गांव की कच्ची सड़को से उबारने के लिए उनके द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है,,उनकी सोच है पूरे क्षेत्र की सड़के पक्की हो तो ताकि आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा ना हो।उन्होंने कहा जब से आप लोगो के आशीर्वाद से विधायक बना हूं। तब से लगातार पूरे विधान सभा क्षेत्र के गांव की सड़को को पक्की सड़क बना कर मुख्य सड़क से जोड़ने का मेरा प्रयास लगातार जारी है,गांव की कच्ची सड़को से उबारने के लिए आज आपके गांव में जो भूमि पूजन कार्य हुआ है उसका श्रेय यहां के सरपंच को जाता है जो लगातार आपके गांव की सड़क,पानी नाली,बिजली,भवन,शिक्षा इत्यादि के लिए रोजाना लिखा पढ़ी कर अपने गांव के लोगों की भलाई के लिए प्रयासरत है।आज आप लोगो के मध्य आ कर मुझे काफी अच्छा लग रहा है,और वे विश्वास के साथ कह सकते है कि आने वाले समय में इस गांव का और तेजी से विकास होगा।
इसके पूर्व निपनिया और धौराभाठा एस गांव पहुंचने पर विधायक श्री साव का वहां के सरपंच, पंच गण और ग्रामीणों ने फूल माला से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर ईश्वर सिंह ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक ध्रुव, सरपंच नरेश ध्रुव, जित्तू ठाकुर, मुकेश साहू, कामता रावत, सत्यजीत शेंडे, विक्की ठाकुर, देवांनद साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…