Categories: झमाझम

विकासखंड मैनपुर के ग्राम धुरवागुड़ी में आयोजित हुआ शिविर,हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्रामीणों को दिलाई जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण की शपथ:गरियाबंद

Camp organized in village Dhurvaguri of development block Mainpur, beneficiaries were benefited from various schemes District Panchayat President administered oath to villagers for water conservation and tree plantation: Gariaband

Published by
VIRAT DUBEY
गरियाबंद/मैनपुर/रूपेश साहू: सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत जिले में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत धुरवागुड़ी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जहां धुरवागुड़ी सहित आसपास गांव के लोगों ने भी उपस्थित होकर अपने – अपने आवेदनों के निराकरण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर में जिला पंचायत सीईओ  जीआर मरकाम एवं प्रशासनिक अधिकारियो ने शामिल होकर लोगों को विभागीय योजनाओं एवं उनके आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने शिविर स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण कर लोगों को लाभान्वित किये जा रहे गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही शिविर में मौजूद लोगों को जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाव के संबंध में जागरूक करते हुए शपथ भी दिलाई। उन्होंने लोगों को जल के बचाव के लिए कार्य करते हुए फसल परिवर्तन एवं जल संरक्षण कार्यक्रम के प्रति जागरूक किया।
शिविर में केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया गया। इस दौरान शिविर में पूर्व विधायक श्री डमरूधर पुजारी, श्री गोवर्धन मांझी, सीईओ जनपद मैनपुर सुश्री श्वेता वर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारीगण एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।
     शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष  कश्यप ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि समस्त योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को मिले। साथ ही उनके सभी समस्याओं का निराकरण भी हो। इसी उद्देश्य से सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। इसके अगले चरण में समाधान शिविरों का आयोजन जिले में किया जा रहा है। इसके तहत लोगों की समस्याओं का यथा संभव निराकरण भी किया जा रहा है। जिससे लोगों को उनके आवेदनों के निराकरण की जानकारी उनके गांव के पास ही शिविर लगाकर दी जा रही है। उन्होंने लोगों से शासकीय योजनाओं की जानकारी लेकर लाभ उठाने की अपील की। शिविर में तिरंगा यात्रा अभियान के तहत देश की सेना का हौसला अफजाई करने तिरंगे झंडे लेकर देशभक्ति से परिपूर्ण नारे भी लगाए गए।
VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

10 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

11 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

19 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago