सूरजपुर कौशलेन्द्र यादव/ दरभंगा विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ शिक्षा संवाद कार्यक्रम के लिए जा रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ बिहार की एनडीए सरकार पर दमनात्मक और अलोकतांत्रिक करवाई का आरोप लगा युवा कांग्रेस ने विरोध जताया है। शनिवार को आयोजित विरोध-प्रदर्शन कार्यक्रम में कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी निरंतर देश विदेश में शिक्षा संवाद कार्यक्रम कर रहे हैं। दरभंगा विश्वविद्यालय के दलित छात्रों ने राहुल गांधी को शिक्षा संवाद कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था। गुरुवार को राहुल गांधी जब शिक्षा संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे तब हवाई अड्डे पर बिहार की पुलिस और प्रशासन ने उन्हें रोका। किसी तरह वे दरभंगा विश्वविद्यालय तक पहुंचे तो उन्हें विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया। छात्रों से शिक्षा संवाद के लिए राहुल गांधी बिहार पुलिस के अलोकतांत्रिक रोक के विरोध करते हुए राहुल गांधी 3 किमी पैदल चल छात्रों तक पहुंचे और उनसे संवाद किये। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र यादव के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के उपरांत उन्होंने कहा कि तानाशाही में भाजपा और नीतीश कुमार की सरकार ने राहुल गांधी के विरुद्ध अलोकतांत्रिक कार्रवाई की है। इस दौरान
राहुल जायसवाल, अविनाश यादव, शरद सिंह, परमेश्वर राजवाड़े,दीपक कर, बंटी सिंह, आकाश साहू, उत्तम यादव, लिवनेश सिंह, आशीष सिंह,पीयूष कुशवाहा, विनोद सिंह,सुलेंद्र ठाकुर, ओमप्रकाश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…