रायपुर डीकेएस अस्पताल की बड़ी अनियमितता आई सामने, परिजनों के रुकने की व्यवस्था नहीं सो रहे पार्किंग स्थल में

Major irregularity of Raipur DKS hospital came to light, no arrangement for relatives to stay, they are sleeping in the parking lot

Published by
VIRAT DUBEY

 

रायपुर में एक बार फिर से संवेदनशील तस्वीरे देखने को मिली है जहां विभाग द्वारा मरीज के साथ आने वाले परिजनों के रुकने की कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है और वे बड़े मार्मिक रूप से पार्किंग स्थल में सोने को मजबूर है साथ ही ये बड़ी विडम्बना ही है कि उन परिजनों को टिन के शेड में उबलती 45 डिग्री गर्मी में रुकने को मजबूर होने के साथ ही इस बेचैन कर देने वाली गर्मी को खुले में झेलनी पड़ रही है, गौरतलब है कि इस उफनती गर्मी में उन्हें पंखे की सुविधा तक नहीं दी जा रही है वही एक और दृश्य देखने को मिला जहाँ गार्ड ठंडे कूलर का मज़ा ले रही है।
आप को बतादे की शासन– प्रशासन के द्वारा अस्पतालों के उत्थान के लिए समय समय पर नए नए योजनाओं का क्रियान्वन करती रहती है और इसी तारतम्य में शहर के घड़ी चौक में इस अस्पताल को खुले लगभग 15 से 20 वर्ष बीत चुके है मगर अब तक इस अस्पताल का कायाकल्प नही हो सका है और आज भी लचर व्यवस्था साफ दिखाई पड़ रही । कल रात की बात करे तो रायपुर शहर में बहुत ज्यादा बरसात हुई थी मरीज के साथ आये परिजनों का कहना है कि पानी गिरने के कारण हम सारी रात सो नही पाए और नींद पूरी नही हुई 10 से 15 साल बीत जाने के बावजूद अब तक दिगर जिले से आने वाले परिजनों के सोने की व्यवस्था अब तक यह अस्पताल कर नहीं सका है साथ जल्द वर्षा ऋतु आने का समय निकट आ चुका है देखने वाली बात होगी कि अब क्या प्रशासन इस ओर किसी प्रकार से व्यवस्था करेगा साथ ही आप को यह भी बतादे की देश मे कोरोना ने फिर से दस्तक दी है और रायपुर शहर में औसतन केस निकल भी चुके है अब देखने वाली बात है इन्हें कोरोना से बचाने के लिए क्या सुविधाएं दी जाएगी।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

10 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

11 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

19 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago