राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ पंचगव्य डॉक्टर असोसिएशन द्वारा रविवार 25 मई 2025 को सुबह 10 बजे से पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम गौरव पथ राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय चतुर्थ पंचगव्य चिकित्सा सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन में मुख्य वक्ता पंचगव्य विद्यापीठम् कांचीपुरम् तमिलनाडु के संस्थापन एवं गुरूकुलपति व प्रसिद्ध गव्यसिद्ध आचार्य डॉ. निरंजन वर्मा द्वारा गाय के वैज्ञानिक महत्व एवं उपयोगिता, पंचगव्य से साध्य व असाध्य रोगों के उपचार सहित अन्य विषयों पर व्याख्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर मधुसूदन यादव उपस्थित रहेंगे। साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे गव्यसिद्ध चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क नाड़ी परीक्षण एवं स्वास्थ्य परामर्श भी दिया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा गौपालक, किसान भाईयों एवं नगरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की आग्रह किया गया है।
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…