रायपुर: राज्यपाल रमेन डेका ने राज्य के बिलासपुर, कोरिया और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के 30 टी.बी. मरीजों की मदद के लिए निःक्षय मित्र बनते हुए 1 लाख 80 हजार रूपये की राशि अपने स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की है। इस सहायता से मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जायेगा जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार लाने में मदद मिलेगी।
राज्यपाल डेका ने बिलासपुर जिले के 10 टी.बी. मरीजों को एक वर्ष के लिए 60 हजार रूपये की आर्थिक सहायता की स्वीकृति दी है। इसी तरह सारंगढ़-बिलाईगढ़ और कोरिया जिलों के 10-10 टी.बी. मरीजों को भीे प्रति माह पांच सौ रूपये के मान से एक वर्ष के लिए 60-60 हजार रूपये आर्थिक सहायता राशि दी गई है।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की फ्लैगशीप योजना प्रधानमंत्री टी.बी मुक्त भारत अभियान के तहत देश एवं प्रदेश को वर्ष 2025 तक टी.बी मुक्त बनाना लक्ष्य है।राज्यपाल डेका ने राज्य को टी.बी. मुक्त बनाने के लिए समुदाय की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए जन सहयोग पर बल दिया है। जिलों के दौरों के दौरान वे स्वयं मरीजों की जानकारी लेते हैं और उनके लिए हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाती है।
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…