Categories: खेलकूद

राजनांदगांव:खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सातवें संस्करण में डोमेन्द्र कुमार देवांगन का चयन

Rajnandgaon: Domendra Kumar Devangan selected for the seventh edition of Khelo India Youth Games

Published by
VIRAT DUBEY

राजनांदगांव: सातवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत आगामी 11 से 14 मई तक गया, बिहार में आयोजित योगासन खेल प्रतियोगिता के लिए पुरे छत्तीसगढ़ से राजनांदगांव जिले के अंतर्राष्ट्रीय योगासन खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय रेफरी (निर्णायक) डोमेन्द्र कुमार देवांगन को युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण, खेलो इंडिया के योगासन भारत द्वारा रेफरी (निर्णायक) नियुक्त किया गया है | श्री देवांगन जिला कार्यालय, कौशल विकास विभाग लाईवलीहुड कॉलेज राजनांदगांव में पदस्थ हैं | इनकी पढ़ाई शहर के नामी कॉलेज शास. दिग्विजय महाविद्यालय से हुई हैं |

शहर के डोमेन्द्र कुमार देवांगन बहुत ही कम समय में देश भर में आयोजित राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में रेफरी (निर्णायक) की भूमिका निभा चुके है | रेफरी (निर्णायक) के रूप में देश भर में उनकी एक अलग पहचान बन चुकी है | श्री देवांगन इससे पहले भी हाल ही में संपन्न हुए 38 वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2025 उत्तराखंड, छठवीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 चेन्नई, प्रथम ऑल इंडिया पुलिस गेम्स छत्तीसगढ़, सब-जूनियर एवं जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप जलंधर, सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप पंजाब सहित कई राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप जैसे प्रतियोगिताओं में रेफरी (निर्णायक) की भूमिका निभा चुके है | इसी के तहत सातवें खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 गया बिहार में इनका चयन किया गया है |

डोमेन्द्र कुमार देवांगन की नियुक्ति पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्‍वर नरेन्‍द्र भुरे, प्राचार्य दिग्विजय कॉलेज डॉ. सुचित्रा गुप्ता, प्राचार्य लाईवलीहुड कॉलेज श्री देवेन्द्र कुमार, छत्तीसगढ़ योगासन संघ के अध्यक्ष गोस्वामी जयंत विष्णु भारती, महासचिव डॉ. मेजर सिंह, सहायक प्राध्यापक मनसा कॉलेज भिलाई आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं |

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

10 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

11 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

19 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago