युक्तिकरण मे बड़ी लापरवाही फिंगेश्वर ब्लॉक मे आखिर किसकी चल रही है तानाशाही?

Big negligence in rationalization Whose dictatorship is prevailing in Fingeeshwar block?

Published by
VIRAT DUBEY

 

राजिम/जीतेन्द्र सिन्हा -:छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और शिक्षकों की तैनाती में पारदर्शिता लाने के लिए युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया लागू की गई थी। इस व्यवस्था के तहत सभी शिक्षकों को उनके मूल पदस्थापना विद्यालय में भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं। परंतु फिंगेश्वर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक शाला टेढ़ाहीपारा कौन्दकेरा में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती दुर्गा साहू को अब तक कार्यमुक्त नहीं किया गया है, जबकि उनका मूल विद्यालय प्राथमिक शाला रोहिना है।

इस पूरे मामले में विभागीय स्तर पर मिलीभगत की गंभीर आशंका सामने आ रही है, जहाँ एक ओर प्रधान पाठक निजी सुविधा के लिए शिक्षकों को रोके हुए हैं, वहीं दूसरी ओर विकासखंड शिक्षा अधिकारी की निष्क्रियता या मौन सहमति को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

प्रधान पाठक का असत्य आश्वासन

दो दिन पूर्व, मामले मे पड़ताल करने पहुँचे इस प्रतिनिधि ने शासकीय प्राथमिक शाला टेढ़ाहीपारा की प्रधान पाठक श्रीमती अंतेश्वरी निराला से मोबाइल पर संपर्क कर श्रीमती दुर्गा साहू के कार्यमुक्त न होने के संबंध में पूछा, तो उन्होंने स्वीकार करते हुए कहा:

शिक्षक की कमी के चलते मैंने सहयोग के लिए उन्हें रोका था। लेकिन अब कार्यमुक्त कर दूंगी। कृपया समाचार मत बनाइए, कल दिवस तक कार्यमुक्त कर उनके मूल पदस्थापना में भेज दूंगी।”

हालांकि यह कथन मात्र एक अस्थायी आश्वासन साबित हुआ। समाचार रोकने का आग्रह यह संकेत देता है कि संबंधित प्रधान पाठक स्वयं जानते हैं कि वे शासन के आदेश की अवहेलना कर रही हैं। इसके बावजूद श्रीमती दुर्गा साहू को आज तक कार्यमुक्त नहीं किया गया है।

रोहिना के प्रधान पाठक ने जताई चिंता

इस विषय में प्राथमिक शाला रोहिना के प्रधान पाठक उमेन्दी ध्रुव ने कहा,
युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शासन द्वारा शिक्षकों के संतुलन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए लाई गई है। शिक्षकों का मूल शाला में पदस्थ रहना अनिवार्य है, और अगर उन्हें मनमाने ढंग से रोका जाता है, तो इससे विद्यालय में पढ़ाई बाधित होती है।”

ध्रुव का बयान यह दर्शाता है कि रोहिना जैसे ग्रामीण विद्यालयों में पहले से ही शिक्षकों की कमी है और जब मूल शिक्षक वहां तैनात नहीं किए जाते तो छात्रों की पढ़ाई पर सीधा असर पड़ता है।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी की भूमिका संदिग्ध

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेंद्र जोशी ने यह स्वीकार किया कि सभी विद्यालयों को युक्तियुक्तकरण के तहत शिक्षकों को मूल शाला में भेजने हेतु पत्र जारी कर दिया गया है। बावजूद आज तक
श्रीमती दुर्गा साहू को कार्यमुक्त नहीं किया गया है। और न ही वह मूल शाला मे उपस्थिति दिए है जिसे लेकर इस कार्यालय द्वारा आज कौन्दकेरा के प्रधान पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने की जानकारी दिए है

परंतु प्रश्न यह उठता है कि यदि पत्र पहले ही जारी हो चुके हैं, तो फील्ड स्तर पर इसका पालन क्यों नहीं हुआ? क्या विभाग को ऐसी लापरवाहियों की जानकारी नहीं होती? या फिर यह सब जानबूझकर और मौन स्वीकृति के साथ किया जा रहा है?

सूत्र बताते हैं कि शिक्षकों को लंबे समय तक किसी एक शाला में बनाए रखने के पीछे अक्सर निजी हित, सुविधा शुल्क और राजनीतिक या प्रशासनिक पहुंच का खेल चलता है। यदि यही स्थिति रही तो शासन की मंशा, जो शिक्षा में सुधार की है, वह केवल कागजों में सिमटकर रह जाएगी।

शिक्षा व्यवस्था की गिरती साख

शिक्षा एक संवेदनशील विषय है, और जब शिक्षक ही आदेशों का पालन न करें और अधिकारी आंख मूंदे बैठे रहें, तो बच्चों के भविष्य के साथ यह अन्याय है। ऐसे मामलों में यदि सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो अन्य विद्यालयों में भी शिक्षक आदेशों को नजरअंदाज करने लगेंगे।

विभागीय अधिकारियों की ओर से मिलीभगत या उदासीनता यदि सामने आई तो यह केवल एक शिक्षिका की पोस्टिंग का मामला नहीं रहेगा, बल्कि शासन की पूरी युक्तियुक्तकरण व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा करेगा।

इस पूरे प्रकरण से यह स्पष्ट है कि शिक्षिका श्रीमती दुर्गा साहू को अनियमित रूप से टेढ़ाहीपारा शाला में रोका गया है, जिसमें स्थानीय प्रधान पाठक की स्वीकृति और विभागीय चुप्पी दोनों शामिल हैं। शासन को इस मामले का संज्ञान लेकर न केवल दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया को गम्भीरता से लागू किया जाए।

यदि शासन और विभाग आंख मूंदे रहे तो यह मामला शिक्षा में अनुशासनहीनता की मिसाल बन जाएगा।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

8 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

8 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

16 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago