अंबिकापुर:केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 13 मई को अम्बिकापुर में आयोजित ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर वे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और पीएम जनमन योजना के हजारों हितग्राहियों को आवास की स्वीकृति और गृह प्रवेश की चाबी सौंपेंगे।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री 51 हजार नवनिर्मित आवासों का गृह प्रवेश कराएंगे और जिन हितग्राहियों का निर्माण कार्य प्रारंभ होना है, उनका भूमिपूजन कर आवास स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगे। साथ ही, स्वयं सहायता समूहों की उत्कृष्ट दीदियों और लखपति दीदियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
इससे पहले छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए केंद्रीय मंत्री चौहान ने राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह और शॉल भेंट कर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि गरीब, किसान एवं गांव के कल्याण के लिए आपका समर्पण हम सबके लिए प्रेरणादायी है। आपके अनुभव और मार्गदर्शन से डबल इंजन सरकार का संकल्प और सशक्त होगा।
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…