मैनपुर/रूपेश साहू: छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय आज बुधवार को मैनपुर क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे जहां उन्होने मैनपुर में संचालित खादी उत्पादन केंद्रों का निरीक्षण किया और ग्रामोद्योग से जुड़े से महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को लेकर चर्चा परिचर्चा भी किया। इसके पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय का मैनपुर प्रथम आगमन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया। दोपहर 4 बजे मैनपुर सामुदायिक भवन के सामने स्थित खादी केंद्र पहुंचे जहां कार्यरत कर्मचारी एंव महिला कर्मियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खादी अब आत्मनिर्भर भारत की पहचान बन गयी है प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया के हर मंच पर भारत की राष्ट्रीय विरासत खादी को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि खादी उत्पादन केवल रोजगार का माध्यम न होकर ग्रामीण आत्मनिर्भरता की पहचान बने। उन्होंने केंद्र की उत्पादन स्थिति, मशीनों की कार्यक्षमता, कारीगरों की संख्या, उत्पादों की गुणवत्ता एवं विपणन व्यवस्था की समीक्षा की।
पश्चात् मैनपुर लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह मे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनो से मुलाकात किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने कहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की दूरदर्शिता और नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में खादी एवं ग्रामोद्योग को नई दिशा मिली है। उन्होंने न केवल इस क्षेत्र को प्राथमिकता दी है, बल्कि इसे राज्य की अर्थव्यवस्था का एक मजबूत स्तंभ बनाने का प्रयास भी किया है।
मुख्यमंत्री की सोच है कि आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना गांवों से शुरू हो, और खादी इस अभियान की रीढ़ बने। उनके मार्गदर्शन में हमें यह दायित्व मिला है और हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ इसे निभाएंगे। श्री पाण्डेय ने आगे कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के विज़न को छत्तीसगढ़ सरकार जमीनी स्तर पर साकार कर रही है
खादी को लेकर लोगों में नई जागरूकता आई है और युवाओं में इसका आकर्षण बढ़ा है। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामदास वैष्णव, महामंत्री दिलीप साहू, भाजपा आरटीआई जिला संयोजक रूपेश साहू, जनपद सदस्य कुमारी बाई पटेल, मैनपुर सरपंच हनीता नायक हेमंत साहू, नंदकिशोर चौबे, विशेश्वर सिक्का, जनक यादव, मनोज निर्मलकर, निमेश सिन्हा, अजय बघेल सहित बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…