सूरजपुर कौशलेन्द्र यादव । शहर के भैयाथान रोड स्थित एक पशुपालन केंद्र से डुमरिया और नेवरा गांव के कुछ लोगों द्वारा बड़ी मात्रा में मुर्गा-बतख और अन्य सामान चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, 9 अगस्त 2025 की रात आरोपी योजनाबद्ध तरीके से बाउंड्रीवाल फांदकर केंद्र में घुसे और लगभग 50 मुर्गे, 10 बतख सहित अन्य सामग्री चोरी कर ले गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने आस-पास के ग्रामीणों से पूछताछ की, जिसमें कई आरोपियों के घरों में जिंदा और मृत मुर्गा-बतख पाए जाने की पुष्टि हुई। ग्रामीणों ने चोरी के मुर्गा बतख के फोटो और वीडियो भी साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराए हैं। जानकारी यह भी मिली है कि इससे पहले भी आरोपियों द्वारा उसी केंद्र से मुर्गा, इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स, समर सीबल पंप और बिजली के तार चोरी किए जा चुके हैं, लेकिन पुलिस ने अब तक किसी भी मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की। पीड़ित पक्ष ने सभी नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई और चोरी का सामान बरामद करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता ने आरोपियों के हौसले इतने बुलंद कर दिए हैं कि वे अब बेखौफ होकर वारदातें अंजाम दे रहे हैं। क्षेत्र में बढ़ते चोरी के मामलों ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, लेकिन पुलिस अभी भी कागजी कार्रवाई तक ही सीमित है।
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…