Categories: क्राइम

महुआ फुल चोरी कांड का पर्दाफाश मैनपुर पुलिस की कार्यवाही 7 आरोपियों से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद:मैनपुर

Mahua flower theft case exposed, Mainpur police action, large amount of stolen goods recovered from 7 accused: Mainpur

Published by
VIRAT DUBEY

 

मैनपुर/रूपेश साहू–-तहसील मुख्यालय मैनपुर से 03 किमी दूर भाटीगढ़ में संचालित रीपा सेंटर में बीते तीन माह से चल रही महुआ फुल की चोरी का बड़ा खुलासा हुआ है। ग्रामीणों के स्व-सहायता समूह द्वारा खरीदे गए सैकड़ों बोरी महुआ में से 100 से अधिक बोरे गायब हो गए थे इसके साथ ही सेंटर में लगे कई पंखे और मोटर पंप भी चोरी हो गए थे, जिसपर मैनपुर पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आरोपियों से चोरी का सामान भी बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस ने महुआ फुल के बोरे, दो मोटर पंप, पंखे और अन्य सामग्री जब्त की है। आज मैनपुर थाना परिसर में आरोपियों को प्रस्तुत कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया। मैनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 16.07.2025 को जनपद पंचायत मैनपुर बीपीएम प्रार्थी हेमंत तिर्की द्वारा थाना मैनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज की ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रिपा) ग्राम पंचायत भाठीगढ में कुछ अज्ञात चारों के द्वारा भंडार कक्ष से 05 नग सीलिंग फेन किमती 15000 रू., 120 बोरी महुआ किमती 2,20,000 रू. सिलाई मशीन 05 नग 30,000 रू., 01 नग बोर पम्प से 05 एचपी किमती 15,000 रू. कुल जुमला 2,80,000 रू. के सामान को किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले जाने का रिपोर्ट दर्ज करा गया था । प्राप्त शिकायत पर प्रथम दृष्टिया अपराध का घटित पाये जाने से अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 331 (4), 305 (ंअ) भारतीय न्याय सहिंता का होना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा चोरी के अज्ञात आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये।

जिस पर थाना प्रभारी मैनपुर शिवशंकर हुर्रा के द्वारा थाने से टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर लगा गया था। प्रकरण में विवेचना के दौरान जरिये मुखबीर के निशांदेही पर संदेही आधार पर मुख्यआरोपी टेमनलाल साहू निवासी हरदीभाठा ,मनोहर कुम्हार निवासी भठगांव , संतोष चक्रधारी निवासी भठगांव , किशोर यादव निवासी भाठीगढ़ ,दुष्यंत चक्रधारी निवासी भाठीगढ़ , घनश्याम साण्डे निवासी भाठीगढ़  ,पुरूषोत्तम यादव ग्राम भठगांव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में बारी-बारी से पुछताछ करने पर सभी आरोपियों के द्वारा अपना-अपना जुर्म स्वीकर किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 01 नग सीलिंग फेन, 02 नग सिलाई मशीन, 01 नग सब मर्सिबल पंप, 02 नग प्लास्टिक पाईप, 71 कट्टा महुआ एवं चोरी के घटना में प्रयुक्त दो मोटर साइकिल को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। इस कार्यवाही में थाना मैनपुर टीम की विशेष भूमिका रही। मैनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि यह सुनियोजित चोरी की वारदात थी, जिसमें करीब 10 से 15 लोगों का गिरोह सक्रिय था। आरोपियों ने महुआ बोरे चुराकर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर बेच दिया था। पुलिस ने लगातार निगरानी और मुखबिरी के माध्यम से इस पूरे नेटवर्क को ट्रैक कर सफलता हासिल की है। फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के सभी सदस्य जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

8 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

8 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

16 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago