Categories: झमाझम

महासमुंद:प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत जोरातराई में कमार जनजाति हेतु शिविर आयोजित,कलेक्टर ने कमार बस्तियों में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने दिए निर्देश,जोरातराई में बनेगा अमृत सरोवर

Mahasamund: Camp organized for Kamar tribe in Joratarai under Pradhan Mantri Janman Yojana, Collector gave instructions to provide basic facilities in Kamar settlements, Amrit Sarovar will be built in Joratarai

Published by
VIRAT DUBEY

महासमुंद: जिले के बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जोरातराई में आज प्रधानमंत्री जन मन योजना के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य कमार जनजाति के लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना एवं उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान करना था। शिविर में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक एवं आदिम जाति विकास विभाग की सहायक आयुक्त शिल्पा शाय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। अधिकारियों द्वारा कमार जनजाति के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण हेतु आजीविका के अवसरों, स्वरोजगार, एवं शासकीय योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।


इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने ग्रामीणों की जल समस्या को गंभीरता से लेते हुए 10 हजार वर्गफीट में अमृत सरोवर निर्माण हेतु निर्देश देते हुए उनसे चर्चा कर स्थल का चिन्हांकन किया। साथ ही उन्होंने सभी हितग्राहियों के लिए श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाता, राशन कार्ड तथा किसान सम्मान निधि योजना जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत कमार बस्तियों के विकास के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके तहत कमार बस्तियों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी तथा सभी व्यक्तियों को शासन की योजनाओं से जोड़ा जाएगा। शिविर में कलेक्टर ने ग्रामीणों से आत्मीय चर्चा कर उनके रहन-सहन और आजीविका की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आजीविका सुदृढ़ करने भी प्रयास किए जा रहे है ताकि सबको स्थायी आमदनी मिल सके।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ने जोरातराई और रैताल के कमार बस्ती का निरीक्षण किया तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश दिए। शिविर में कमार समुदाय के लिए नल-जल योजना के तहत स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

10 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

11 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

19 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago