मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान देकर मंत्री जी कानून के चंगुल में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। इस मामले में अब मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए है। हालांकि मंत्री पहले ही मामले को लेकर माफी मांग चुके हैं। शाह की टिप्पणियों को अपमानजनक और सांप्रदायिक प्रकृति का माना गया है। जिससे देश भर में क्रोश और राजनीतिक चिंगारियां भड़क उठी। इसके बाद अदालत ने हस्तक्षेप करते हुए गंभीर आपराधिक धाराओं के तहत कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
Mint Hindi
MP News: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विजय शाह को बयान देना पड़ा भारी, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने FIR दर्ज करने के दिए आदेश
Vijay Shah On Colonel Sofiya Qureshi: मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह अब कर्नल सोफिया कुरैशी पर बयान देकर विवादों में घिर गए हैं। इस बीच मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने शाह के एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। हाई कोर्ट ने उनके बयान का स्वत: संज्ञान लिया है।
Jitendra Singh
पब्लिश्ड14 May 2025, 06:28 PM IST
Advertisement
Vijay Shah On Colonel Sofiya Qureshi: मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी की थी। इसे देश भर में विरोध जताया गया है।
Vijay Shah On Colonel Sofiya Qureshi: मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी की थी। इसे देश भर में विरोध जताया गया है। (HT)
Vijay Shah On Colonel Sofiya Qureshi: मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान देकर मंत्री जी कानून के चंगुल में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। इस मामले में अब मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए है। हालांकि मंत्री पहले ही मामले को लेकर माफी मांग चुके हैं। शाह की टिप्पणियों को अपमानजनक और सांप्रदायिक प्रकृति का माना गया है। जिससे देश भर में क्रोश और राजनीतिक चिंगारियां भड़क उठी। इसके बाद अदालत ने हस्तक्षेप करते हुए गंभीर आपराधिक धाराओं के तहत कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
Advertisement
हाईकोर्ट में जस्टिस अतुल श्रीधरन की डिवीजन बेंच ने कहा है कि विजय शाह पर एफआईआर तत्काल दर्ज होनी चाहिए। बेंच ने कहा कि कल सुबह सबसे पहले इस मामले पर अगली सुनवाई करेंगे। कोर्ट ने इस बाबत महाधिवक्ता प्रशांत सिंह को निर्देश दिया है।
कांग्रेस ने की थी कड़ी आलोचना
कांग्रेस ने मंगलवार को भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा की आलोचना की थी। मंत्री विजय शाह के बयान पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि विजय शाह ने सेना का अपमान किया है। उन्हें एक मिनट भी मंत्री पद पर रहने का अधिकार नहीं है। उनके बयान से देश के लोग खुश नहीं हैं। हमने श्यामला हिल्स थाने में इसको लेकर आवेदन दिया है साथ ही हमने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव को भी पत्र लिखा है।
बता दें कि मंत्री विजय शाह का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताया था। उनके इस बयान के बाद देशभर में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। मंत्री विजय शाह ने एक कार्यक्रम में कहा था कि जिन्होंने हमारी बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, उन कटे-फटे लोगों को हमने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करवाई है। इसके बाद मंत्री जी बैक फुट पर आ गए। हालांकि मंत्री विजय शाह ने अपने बयान पर माफी भी मांगी थी।
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…