Categories: क्राइम

भोजपुरी फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी पटना से गिरफ्तार:सुरजपुर

Rape by luring to get work in Bhojpuri film, accused arrested from Patna: Surajpur

Published by
VIRAT DUBEY

सूरजपुर/कौशलेन्द्र यादव-  इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर भोजपुरी फिल्म में हीरोइन और सिंगर बनाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में सूरजपुर पुलिस ने आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है।

चांदनी थाना क्षेत्र की पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि वर्ष 2023 में पटना निवासी चिंतामणि से इंस्टाग्राम पर पहचान हुई थी। आरोपी ने फिल्मों में काम और 1.5 लाख रु. प्रतिमाह देने का झांसा देकर उसे पटना बुलाया, जहां किराए के कमरे में ले जाकर उसका मोबाइल छीन लिया और शारीरिक व मानसिक शोषण किया।

करीब एक माह बाद किसी तरह वह वहां से भागकर घर लौटी, लेकिन आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फिर बुलाया और दोबारा अनाचार किया।

पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। एसएसपी प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर सूरजपुर पुलिस टीम पटना पहुंची और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चिंतामणि (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से लैपटॉप व दो मोबाइल जब्त किए गए हैं।

गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जयनगर रूपेश कुंतल, प्रधान आरक्षक ईशित बेहरा, दीपक दुबे, सुशील तिवारी व आरक्षक विकास मिश्रा की सक्रिय रही।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

10 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

11 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

19 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago