Categories: झमाझम

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सेंसेक्‍स 548 अंक टूटा

Sensex fell 548 points amid India-Pakistan tension

Published by
VIRAT DUBEY

नई दिल्ली । भारत और पाकिस्तान के तनाव और व्यापक संघर्ष की आशंकाओं के बीच घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दिख रही है। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 548.12 अंक यानी 0.68 फीसदी टूटकर 79,786.69 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। इसी तरह नेशनल स्‍टॉक एक्‍चेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 152.50 अंक यानी 0.63 फीसदी फिसलकर 24,121.30 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 शेयर में गिरावट है, जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में से 45 शेयर में गिरावट है। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटर्नल और नेस्ले के शेयरों में गिरावट है। हालांकि, लार्सन एंड टुब्रो और टाइटन के शेयर में चार फीसदी से अधिक की तेजी दिख रही है। टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर लाभ में हैं।

इसके अलावा एशियाई शेयर बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, शंघाई एसएसई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे हैं, जबकि जापान का निक्की 225 फायदे में दिख रहा है। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले बीएसई का सेंसेक्स 412 अंक गिरकर 80,335 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 141 अंक नीचे 24,274 के स्‍तर पर बंद हुआ था।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

10 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

11 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

19 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago