भारत पर हमला करने की पाकिस्तान ने चुकाई कीमत, सेना ने 50 से ज्यादा ड्रोन किए तबाह

Pakistan paid the price for attacking India, the army destroyed more than 50 drones

Published by
VIRAT DUBEY

एएनआई, श्रीनगर। पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत भारत की सैन्य कार्रवाई की बौखलाहट में पाकिस्तान ने गुरुवार को भारत के 15 शहरों पर हमला करने की कोशिश की। पाकिस्तान के ड्रोन, मिसाइलों और युद्धक विमानों को भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 और आकाश ने नाकाम कर दिया।
शुक्रवार को एक्स पर अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय (एडीजी) ने कहा कि ड्रोन हमलों को प्रभावी रूप से बेअसर कर दिया गया और संघर्ष विराम उल्लंघन (LoC) का उचित तरीके से जवाब दिया गया। एडीजी पीआई ने यह भी बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफल जवाबी कार्रवाई भी ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई थी। उन्होंने कहा
पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने 08 और 09 मई 2025 की मध्य रात्रि को पूरे पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का उपयोग करके कई हमले किए। पाक सैनिकों ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कई संघर्ष विराम उल्लंघन (सीएफवी) भी किए। इस बीच भारतीय सेना ने ड्रोन हमलों को प्रभावी ढंग से विफल किया गया और सीएफवी को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 50 से ज्यादा ड्रोन तबाह किए।

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में भारतीय सेना की वायु रक्षा इकाइयों ने दो पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। सेक्टर में दोनों पक्षों के बीच भारी गोलाबारी हुई। सूत्रों ने एएनआई को बताया कि पाकिस्तान द्वारा विभिन्न स्थानों पर भारतीय क्षेत्र में कई झुंड ड्रोन भेजने के असफल प्रयासों के बाद भारतीय सेना ने अभियान शुरू किया था।

    1. वहीं, शुक्रवार सुबह जम्मू शहर में धमाकों की आवाजें गूंजी, जिससे तत्काल ब्लैकआउट हो गया। यह घटना भारत द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की पाकिस्तानी सेना की कोशिशों को विफल करने के कुछ घंटों बाद हुई। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचे हैं।
      सुबह करीब चार बजे गूंजी धमाकों की आवाजें
      धमाकों की आवाजें सायरन बजने के बाद सुबह 3:50 से 4:45 बजे के बीच सुनी गईं। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने खतरे को बेअसर कर दिया। वीडियो में आसमान में उड़ती हुई वस्तुएं और धमाकों को बेअसर करते हुए विस्फोट होते हुए दिखाया गया है। रात भर संघर्ष विराम उल्लंघन की भी खबरें आईं।
VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

8 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

8 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

16 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago