Categories: झमाझम

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श,सर्वदलीय बैठकों में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि हुए शामिल

Election Commission of India held discussions with political parties regarding the election process, representatives of political parties participated in all-party meetings

Published by
VIRAT DUBEY

रायपुर: मुख्य निर्वाचन आयुक्त  ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी ने आज राष्ट्रीय जनता पार्टी (नेशनल पीपल्स पार्टी) के अध्यक्ष  कॉनराड संगमा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल से निर्वाचन आयोग के कार्यालय में मुलाकात की।
भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि अब तक कुल 4,719 सर्वदलीय बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें 40 बैठकें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों, 800 जिला निर्वाचन अधिकारियों और 3,879 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की बैठकें आयोजित की गईं, इन बैठकों में विभिन्न राजनीतिक दलों के 28,000 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।


गौरतलब है कि विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के अध्यक्षों के साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित संवाद किया जा रहा है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अध्यक्षों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार साझा करना है। इस पहल का एक उद्देश्य यह भी है कि सभी हितधारकों के साथ मिलकर मौजूदा कानूनी ढांचे के तहत चुनावी प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाना है।
यह भी उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग ने इसी कड़ी में कुछ दिनों पूर्व बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष कु. मायावती (06 मई 2025), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा (08 मई 2025) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव श्री एम. ए. बेबी (10 मई 2025) के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की थी।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

9 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

10 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

17 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago