Raipur: खमतराई पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस में सिपाही की नौकरी लगाने के नाम पर दस लाख की ठगी का अपराध दर्ज किया है।झांसा देने वाले ने यह वसूली 8 वर्ष पहले की थी उसके बाद से नौकरी भी नहीं लगवा पाया।यह मामला 2018 पुलिस भर्ती के समय का है। जिसकी प्रक्रिया अब तक चल ही रही है। पुलिस के मुताबिक जागृति नगर निवासी महेंद्र सिंह मानसर (49) ने बीती आधी रात रिपोर्ट दर्ज कराई। वह मूलतः जांजगीर के ग्राम परसदा अकलतरा का निवासी है । उसका परिचय आठ वर्ष पहले जय वर्मा से हुआ था। सितंबर 18 में जय ने महेंद्र ने अपने भाई की पुलिस में नौकरी लगाने चर्चा की। इस पर जय ने चयन के लिए महकमे में लेनदेन करने 10 लाख रूपए लिए। और अब तक नौकरी नहीं लगवा पाया। महेंद्र के रकम वापस मांगने पर हीलाहवाला करता रहा। अंततः महेंद्र ने कल रात 420 का मामला दर्ज कराया । पुलिस जय की तलाश कर रही है।
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…