Categories: झमाझम

बिन्द्रानवागढ़: भालुओं का हमला,लकड़ी लेने गए ग्रामीण पर दो भालुओं ने किया हमला,हालत गंभीर

Bindranavagarh: Bear attack, two bears attacked a villager who went to collect wood, condition critical

Published by
VIRAT DUBEY

 

गरियाबंद/जितेन्द्रा सिन्हा-:बिन्द्रानवागढ़ वन परिक्षेत्र के कामेंपुर जंगल में जलाऊ लकड़ी लाने गए एक ग्रामीण पर दो भालुओं ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में लगभग 40 वर्षीय गुमान सिंह नागेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, गुमान सिंह रोज की तरह जंगल से लकड़ी लेने गए थे, तभी दो जंगली भालुओं ने उन पर हमला कर दिया। भालुओं से जान बचाने के लिए उन्होंने साहस दिखाते हुए अपने पैर से एक भालू को धक्का देकर खुद को किसी तरह बचाया।

हमले में गंभीर रूप से घायल गुमान सिंह किसी तरह घर पहुंचे, जहां से परिजनों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

वन विभाग की ओर से प्राथमिक सहायता के रूप में परिजनों को तात्कालिक 1000 रुपये की राशि प्रदान की गई है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

13 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

13 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

21 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

2 days ago