बिना टेंडर प्रशिक्षण आयोजन में बड़ा घोटाला,लाखों की बंदरबांट का आरोप,आजीविका मिशन के बिहान योजना के अंतर्गत चल रहे क्रियाकलापों पर उठ रहे सवाल:सुरजपुर

Big scam in organizing training without tender, allegation of sharing of lakhs, questions being raised on the activities going on under Bihaan Yojana of Ajeevika Mission: Surajpur

Published by
VIRAT DUBEY

 

सूरजपुर कौशलेन्द्र यादव ।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” योजना अंतर्गत जिला पंचायत सूरजपुर द्वारा महिला स्व सहायता समूह की सदस्यों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण लाईवलीवुड कॉलेज पर्री सूरजपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में चाय, नाश्ता और भोजन की व्यवस्था लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह तिलसिवां, सूरजपुर द्वारा की जा रही है, जबकि इस कार्य के लिए जिले में न तो कोई टेंडर निकाला गया है और न ही कोटेशन मंगाया गया है। आरोप है कि लक्ष्मी समूह से सेटिंग कर बिना प्रक्रिया के लाखों, करोड़ों रुपये का प्रशिक्षण के नाम पर घपला किया जा रहा है और समूह से कमीशन लिया जा रहा है।इतना ही नहीं, प्रशिक्षण में उपयोग की जाने वाली विभिन्न सामग्री की खरीदी भी नियमों को दरकिनार कर की जा रही है। भंडार क्रय नियमों का पालन न करते हुए बिना किसी प्रक्रिया और रिकॉर्ड के आवश्यक वस्तुएं खरीदी जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार, विगत कई वर्षों पूर्व इस योजना के अंतर्गत महिला समूहों के प्रशिक्षण हेतु टेंडर या कोटेशन निकाला गया था, लेकिन उसके बाद आज तक कोई प्रक्रिया नहीं अपनाई गई है।

यह सवाल उठता है कि यदि वर्षों से कोई वैधानिक प्रक्रिया नहीं अपनाई गई तो प्रशिक्षण का आयोजन कैसे हो रहा है? सामग्री कौन और कैसे उपलब्ध करा रहा है? इससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से जिला पंचायत के कुछ अधिकारी और कर्मचारी मिलकर लाखो रुपये की कमाई कर रहे हैं।सूत्रों का यह भी कहना है कि इन प्रशिक्षण आयोजनों की जानकारी और प्रक्रिया से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अनभिज्ञ रखा जा रहा है और उन्हें गुमराह कर डीपीएम द्वारा मनमानी की जा रही है। पूरे मामले में गंभीर भ्रष्टाचार की आशंका को देखते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच आवश्यक है ताकि योजना की पारदर्शिता और उद्देश्य को सुरक्षित रखा जा सके।

VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

13 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

14 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

21 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

2 days ago