Categories: झमाझम

बलरामपुर:छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खनिज और वन विभाग के सचिव को जारी किया नोटिस,कांस्टेबल को ट्रैक्टर से कुचलने की घटना पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान,

Balrampur: Chhattisgarh High Court issued notice to the Secretary of Mineral and Forest Department, High Court took cognizance of the incident of constable being crushed by a tractor,

Published by
VIRAT DUBEY

बिलासपुर/बलरामपुर -/दुर्गेश गुप्ता- बलरामपुर में अवैध रेत खनन को रोकने गये पुलिस कांस्टेबल को ट्रैक्टर से कुचलकर मारने के मामले में हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। खनन माफियाओं के बुलंद हौसले और खनिज विभाग की चुप्पी ने इस पूरे प्रकरण पर सवालिया निशान लगा दिया है। इस घटना पर हाईकोर्ट ने सख्त रूख अपनाते हुए खनिज और वन विभाग के सचिव को नोटिस जारी किया गया है। इस मामले की सुनवाई आगामी 9 जून को तय की गई है।

गौरतलब है कि बलरामपुर जिले में छत्तीसगढ़ के साथ ही यूपी और झारखंड के रेत माफिया सक्रिय है। ऐसा नही है कि इस अवैध खनन की जानकारी पुलिस-प्रशासन को नही है। बाजवूद इसके जवाबदार विभाग की नाक के नीचे धड़ल्ले से अवैध रेत खनन का कारोबार जारी है। ऐसे ही अवैध रेत खनन की सूचना रविवार की रात पुलिस और वन विभाग को मिली थी। नदी किनारे अतिक्रमण और अवैध खनन की शिकायत पर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची थी।

इस दौरान नदी घाट पर झारखंड के खनन माफिया को अवैध रेत खनन करते देख रोकने का प्रयास किया गया। इस पर खनन माफिया ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। रेत माफियाओं के ट्रैक्टर को रोकने के दौरान चालक ने गाड़ी को रोकने की जगह पुलिस जवान को ही कुचल दिया। इस घटना में आरक्षक शिव भजन सिंह की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते के बाद आईजी और एसपी वैभव बैंकर मौके पर पहुंचे थे।

 

इस पूरे घटनाक्रम में थाना प्रभारी दिव्यकांत पांडेय पर गंभीर प्रकरण में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया। जिस पर एक्शन लेते हुए आईजी दीपक झा ने थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। बलरामपुर जिले में खनन माफियाओं की इस करतूत पर अब हाईकोर्ट ने स्वतः ही संज्ञान लिया है। ट्रैक्टर से कुचलकर कांस्टेबल की मौत के मामले में हाईकोर्ट के वेकेशन बेंच ने इस मामले में खनिज और वन विभाग के सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस मामले में आगामी 9 जून को सुनवाई की तिथि तय की गयी गई है।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

8 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

8 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

16 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago