फिंगेश्वर/जीतेन्द्र सिन्हा –नगर के हृदय स्थल पुराना बस स्टैंड परिसर मे आज भरे दोपहरी चिलचिलाते धुप मे राजिम विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ एक विशाल सभा का आयोजन कर नगर के प्रमुख मार्ग मे भव्य रैली निकाली गईं.आयोजन स्थल गरियाबंद छुरा राजिम से पहुँचे सैकड़ो के तादात मे महिला व पुरुष कार्यकर्ता व पदाधिकारी को सम्बोधित करते भाजपा सरकार पर जमकर तीखा प्रहार करते पूर्व मंत्री, अमितेश शुक्ल ने कहाँ की देश की संविधान को सालो से सहेजकर कर रखने वाले कांग्रेस पार्टी को आज व्यक्ति की अभिव्यक्ति की आजादी नही मिल रही है भाजपा सरकार व उनके मंत्री आज प्रजातंत्र की हत्या करने मे लगी है. आज वर्तमान परिवेश मे व्यक्ति व समाज को लिखने की आज़ादी खतरे में, केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ आज विधानसभा स्तरीय प्रदर्शन किये है आने वाले दिनों मे पार्टी के निर्देशनुसार प्रदेशव्यापी आंदोलन करने की चेतावनी दिए है.
गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर में कांग्रेस ने राजिम विधानसभा स्तरीय ‘संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। रैली में शामिल हुए पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ला ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज संविधान पर गर्व तो है, लेकिन यह खतरे में है।
उन्होंने कहा कि बोलने, लिखने और कहने की आज़ादी पर हमला हो रहा है, और जो भी भाजपा के खिलाफ आवाज़ उठाता है, उसके पीछे ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों को लगा दिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है और देश को एकतरफा शासन की ओर धकेल रही है।
अमितेश शुक्ला ने चेतावनी दी कि अगर जरूरत पड़ी तो कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर प्रदेश स्तरीय बड़ा आंदोलन और प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।
संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी, यह संदेश उन्होंने जनसभा के माध्यम से जनता को दिया।
इस रैली के माध्यम से कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
विधानसभा स्तरीय एक दिवशीय सभा व रैली मे प्रमुख रूप से भवानी शंकर शुक्ला, प्रियंका शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी समन्वयक युगल पांडे, ओमप्रकाश बंछोर पूर्व एल्डर मेन व वरिष्ठ कांग्रेस नेता, राजेंद्र सूर्यवंसी नगर अध्यक्ष फिंगेश्वर,गौरव मिश्रा अध्यक्ष युवा कांग्रेस जिला गरियाबंद हरिशंकर श्रीवास्तव वरिष्ठ कांग्रेस नेता, मंजू ध्रुव महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष, रामग़ुलाल साहू जिला अध्यक्ष आई टी सेल सोशल मिडिया, अनिल चंद्राकर पूर्व नगर अध्यक्ष फिंगेश्वर, जीतेन्द्र सिंह ठाकुर जोन अध्यक्ष फिंगेश्वर,योगेश साहू अध्यक्ष यूवक कांग्रेस राजिम विधानसभा,जाकिर खान जिला महामंत्री, करीम खान पूर्व पार्षद, जगदीश साहू जोन अध्यक्ष श्यामनगर,कमलेश यदु पूर्व पार्षद, कमल भारती अध्यक्ष जमगाँव जोन, मोतीलाल साहू वरिष्ठ कांग्रेस नेता कोपरा, अतुल श्रीवास्तव,देवांनंद साहू, देवनारायण साहू सहित विधानसभा के सैकड़ो के तादात मे महिला व पुरुष कार्यकर्ता आयोजन मे उपस्थित रहे.
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…