प्रसव के दौरान लापरवाही: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटगांव की आरएचओ निलंबित

Negligence during delivery: RHO of Community Health Center Bhatgaon suspended

Published by
VIRAT DUBEY

मेडिकल ऑफिसर और स्टाफ नर्स पर कार्रवाई की अनुशंसा कर रिपोर्ट राज्य शासन को प्रेषित

सूरजपुर कौशलेन्द्र यादव/ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटगांव, जिला सूरजपुर में 09 अगस्त को ओड़गी विकासखंड की रहने वाली  कुन्ती पंडो के प्रसव के दौरान प्रसव कक्ष में किसी भी चिकित्सक एवं स्टाफ की अनुपस्थिति का मामला सामने आया था। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए जिला स्तरीय समिति द्वारा जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
जांच रिपोर्ट में आरएचओ (महिला)  विक्टोरिया केरकेट्टा के कार्य में लापरवाही की पुष्टि होने पर उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही ड्यूटी रोस्टर के अनुसार संबंधित मेडिकल ऑफिसर और स्टाफ नर्स पर भी कार्रवाई की अनुशंसा कर राज्य शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस मामले के संज्ञान में आते ही स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को पूरे मामले की जांच करने और दोषी अधिकारी कर्मचारी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके परिपालन में जिला स्तरीय जांच टीम का गठन कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

12 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

12 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

20 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago