बलरामपुर/दुर्गेश गुप्ता- कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर सख्त एवं त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत जनपद पंचायत बलरामपुर में नियुक्त आवासमित्र कंचन गुप्ता, क्लस्टर क्रमांक 35 तातापानी (नवाडीह, तातापानी) को राशि मांग की शिकायत प्रमाणित पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से सेवा से हटा दिया गया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण जनपद पंचायत बलरामपुर में पदस्थ श्रीमती कंचन गुप्ता (नवाडीह, तातापानी) आवासमित्र के रूप में कार्य कर रही थी। ग्राम पंचायत नवाडीह, तातापानी के हितग्रहियों द्वारा शिकायत की गई थी कि आवास मित्र/समर्पित मानव संसाधन के द्वारा आवास प्लस 2.0 में आवास सर्वे के नाम पर ग्राम पंचायतों के हितग्राही द्वारा राशि की मांग की जा रही है। उक्त शिकायत पर जनपद सीईओ बलरामपुर के द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिस का जवाब संतोषजनक नही पाये जाने तथा शिकायत प्रमाणित पाये जाने के कारण तत्काल प्रभाव से कार्य से पृथक किया गया
जनपद पंचायत सीईओ रणवीर साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी जनकल्याणकारी योजना में किसी भी प्रकार की हितग्राहियों के शोषण की शिकायत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शिता से पहुँच सके।
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…