Categories: झमाझम

प्रदेश में हाई स्कूल परीक्षा में चतुर्थ और हायर सेकेंडरी परीक्षा में द्वितीय स्थान पर रहा जिला,जिले में सर्वाधिक अंक लाने वाले छात्रों को कलेक्टर ने किया सम्मानित:कोरिया

The district stood fourth in the state in the high school examination and second in the higher secondary examination, the collector honored the students who scored the highest marks in the district: Korea

Published by
VIRAT DUBEY

 

बैकुंठपुर । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा 7 मई 2025 को घोषित बोर्ड परीक्षा परिणामों में जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिले का समग्र परिणाम 92.42 प्रतिशत रहा। प्रदेश में हाई स्कूल परीक्षा में चतुर्थ और हायर सेकेंडरी परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।
उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हासिल करने वाले छात्रों का सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, बैकुण्ठपुर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने जिले के टॉप 5 छात्रों को सम्मानित किया।
10 वीं कक्षा में अक्षय सोनी ने 97.17 प्रतिशत, अंकिता साहू ने 95.33 प्रतिशत, अभय प्रखर और कृतिका राजवाड़े ने 94.83 प्रतिशत और शुभी राठौर ने 94.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी तरह 12 वीं कक्षा में तुषार कुमार ने 95.20 प्रतिशत, निकिता राजवाड़े ने 93.60 प्रतिशत, स्वाति सिंह, अर्चना प्रजापति और कृति सिंह ने 92.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने छात्रों से चर्चा करते हुए कहा कि यह सफलता केवल एक शुरुआत है। निरंतर प्रयास और समर्पण से आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने सभी अभिभावकों व पालको से कहा कि बच्चों के पढ़ाई के लिए सदैव उत्साह का वातावरण बनाए रखें।
उन्होंने यह भी कहा कि जिन छात्रों का परीक्षा परिणाम मन मुताबिक नहीं आया हो वे विचलित न हो, बल्कि कड़ी मेहनत करें और आगे बढ़ें।  उन्होंने शिक्षा विभाग और सभी शिक्षकों को बधाई दी और कहा कि जिला प्रशासन छात्रों की आगे की पढ़ाई में हर संभव सहायता प्रदान करेगा।
कलेक्टर ने गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, ताकि आगामी पाठ्यक्रम की तैयारी की जा सके और आगामी सत्र में रिवीजन एवं रणनीति के साथ उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा सकें।
इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में अपर कलेक्टर अरुण मरकाम, जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता, 10 वीं एवं 12 वीं कक्षा के छात्र- छात्राएं, उनके अभिभावक, प्राचार्य और शिक्षक उपस्थित रहे।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

11 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

11 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

19 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago