सूरजपुर कौशलेन्द्र यादव/ भैयाथान ग्राम केवरा में प्रकाश इंडस्ट्रीज द्वारा भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण को लेकर शुक्रवार को आयोजित की गई ग्रामसभा विवादों में घिर गई, जब कार्यक्रम में राजस्व विभाग का कोई भी अधिकारी उपस्थित नहीं रहा। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने सभा का बहिष्कार करते हुए कंपनी पर जमीन हड़पने की साजिश का आरोप लगाया।
ग्रामवासियों का कहना था कि यह कोई विधिसम्मत ग्रामसभा नहीं, बल्कि कंपनी की धोखाधड़ी का मंच था। सभा का नेतृत्व कर रहे आशीष प्रताप सिंह देव, शांतनु सिंह और अन्य ग्रामीणों ने कहा कि बिना राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी के कंपनी ने भोले-भाले ग्रामीणों से दस्तखत करवाकर जमीन कब्जाने की योजना बनाई थी, जिसे समय रहते पहचान लिया गया और ग्रामीणों ने एकजुट होकर विरोध दर्ज किया।
सभा का बहिष्कार करते हुए ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कंपनी और प्रशासन ने ऐसी गतिविधियां बंद नहीं कीं, तो केवरा में बड़ा जनआंदोलन खड़ा होगा। उन्होंने कहा कि यह हमारी जमीन है, हमारी पहचान है और इसे किसी भी कीमत पर नहीं देंगे।
सभा में राजस्व अधिकारियों की अनुपस्थिति ने प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने संदेह जताया कि कहीं पूरा सरकारी तंत्र कंपनी की साजिश में शामिल तो नहीं है।
ग्राम के लोगों ने कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला, तो यह विरोध जल्द ही बड़े संघर्ष में बदल जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और कंपनी की होगी।
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…