प्रकाश इंडस्ट्रियल की मनमानी उजागर,नियमों की अनदेखी, जनता की सुरक्षा से खिलवाड़

Prakash Industrial's arbitrariness exposed, ignoring rules, playing with public safety

Published by
VIRAT DUBEY

 

सूरजपुर कौशलेन्द्र यादव । भास्करपारा कॉलरी में संचालित प्रकाश इंडस्ट्रियल को लेकर जिला प्रशासन के जनदर्शन पोर्टल पर एक गंभीर शिकायत दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता आशीष प्रताप सिंह ने कंपनी प्रबंधन पर नियमानुसार संचालन न करने और जनता की मूलभूत सुविधाओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है।
शिकायत में कहा गया है कि कालरी प्रबंधन की ओर से महिला कर्मचारियों को काम नहीं दिया जा रहा, जो महिला आरक्षण और समान अवसर के अधिकार का खुला उल्लंघन है। वहीं, कंपनी ने आज तक कोई स्वास्थ्य सुविधा जैसे डॉक्टर, फार्मासिस्ट या आपात चिकित्सा प्रबंधन स्थापित नहीं किया।स्थानीय युवाओं के रोजगार की बात तो दूर, किसी तरह की बैठक या पारदर्शिता भी नहीं रखी गई। पर्यावरण मानकों की धज्जियाँ उड़ाते हुए कंपनी ज़मीन कंपन, प्लास्टिक जलाने और धूल फैलाने जैसी गतिविधियाँ कर रही है।
शिकायत में स्पष्ट उल्लेख है कि मजदूरों से काम तो लिया जा रहा है, लेकिन उन्हें कोई लिखित नियुक्ति पत्र तक नहीं दिया गया। किसी भी दुर्घटना की स्थिति में कंपनी जवाबदेह नहीं बनना चाहती, जिससे भविष्य में बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है।सबसे चिंताजनक बात यह है कि भारी वाहनों को बिना अनुमति गाँव की सड़कों से निकाला जा रहा है, जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं और स्कूली बच्चों व ग्रामीणों की जान को खतरा है।शिकायतकर्ता ने मांग की है कि प्रकाश इंडस्ट्रियल का संचालन पूर्ण रूप से नियमों के तहत हो, अन्यथा कंपनी पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

13 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

14 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

22 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

2 days ago