आजकल के इस अर्थयुग में हर कोई मोटी कमाई करना चाहता है। कोई नया बिजनेस शुरू करता है तो कोई अच्छी नौकरी की तलाश में रहता है। अगर आप भी कुछ ऐसी योजना बना रहे हैं तो आज हम आपको करोड़पति बनने का बेहद सरल फॉर्मूला बता रहे हैं। यह ऐसा फॉर्मूला है। जिसमें आपका पैसा ही आपको करोड़पति बना देगा। आपने देखा भी होगा कि कुछ लोग सिर्फ 10-15 साल के भीतर फर्श से अर्श पर पहुंच जाते हैं। इसकी वजह ये हो सकती है कि उन्होंने बेहतर योजना बनाई होगी। फिर इसके बाद आगे बढ़े होंगे। इसके लिए आप SIP में निवेश बढ़ा सकते हैं।
दरअसल, पिछले कुछ सालों से सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (Systematic Investment Plan – SIP) की ओर लोगों का फोकस ज्यादा बढ़ा है। SIP के जरिए लोग म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इसमें 12 फीसदी से लेकर 15 फीसदी और इससे ज्यादा भी फायदा लोगों को मिला है। दरअसल, कंपाउंडिंग इंटरेस्ट का फायदा मिलने की वजह से लोग इसमें ज्यादा पैसे लगाते हैं। इसमें पैसा भी काफी तेजी से बढ़ता है। इतना अच्छा रिटर्न शायद ही किसी स्कीम में मिलेगा। इसमें कुछ बातों को ध्यान में रखकर मोटी कमाई कर सकते हैं।
15X15X15 फॉर्मूले के मुताबिक, आपको 15,000 रुपये हर महीने 15 सालों तक किसी ऐसी स्कीम में निवेश करना होता है। जिसमें 15 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिल सके। यहां SIP में निवेश की बात इसलिए की जा रही है कि इतना रिटर्न SIP के जरिए मिलना कोई बड़ी बात नहीं है। 15X15X15 के फॉर्मूले को अपनाकर अगर आप SIP में निवेश करते हैं तो 15,000 रुपये महीने के हिसाब से 15 सालों में कुल निवेश 27,00,000 रुपये का होगा। अगर इस पर 15 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिला तो 15 साल में कुल 74,52,946 रुपये बन जाएंगे। इस तरह निवेश की गई रकम और ब्याज को मिलाकर 15 सालों में 1,01,52,946 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। हालांकि, अगर आपको 12 फीसदी के हिसाब से रिटर्न मिला तो करोड़पति बनने में दो साल और यानी 17 साल का समय लगेगा। ऐसे में 17 सालों में आपका 1,00,18,812 रुपये का फंड तैयार होगा।
अब आपकी उम्र 25 साल है, उम्र 30 साल है, या फिर उम्र 35 से 40 साल है। हर किसी पर ये फॉर्मूला सटीक बैठता है। सिर्फ 15 साल तक इस फॉर्मूले को अपनाकर देखना है। 25 साल वाले को 40 की उम्र में कामयाबी मिल जाएगी। 30 साल वाले को 45 की उम्र में और 40 साल वाले को 55 की उम्र पूरी होते-होते इस फॉर्मूले के तहत करोड़पित बन जाएंगे। जिसकी अभी सिर्फ कल्पना ही की जा सकती है।
अब म्यूचुअल फंड्स के बाजार से जुड़े होने के कारण SIP में रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती है। इसका रिटर्न बाजार पर आधारित होता है। लेकिन लंबी अवधि में यह 15 और 20 फीसदी तक का रिटर्न भी दे सकता है। इसका औसत रिटर्न 12 से 15 फीसदी तक माना जाता है।
3 दिन से इलाके में घूम रहा था 22 हाथियों का झुंड, चेतावनी के बावजूद…
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना