पेंड्रा में भीषण सड़क हादसा: दो बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर, चार लोगों की दर्दनाक मौत

Horrible road accident in Pendra: Car hits two bike riders, four people die tragically

Published by
VIRAT DUBEY

 

गौरैला पेंड्रा मरवाही/संजय ठाकुर- जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत मझगवां गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब दो बाइक सवारों को एक तेज रफ्तार कार ने जिसे मरवाही का स्नेहिल गुप्ता जो शराब के नशे में था,सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवती ने इलाज के दौरान अस्पताल में अंतिम सांस ली।
बताता जा रहा है कि मृतक गंगा राम का जन्मदिन था बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद तीनों युवक और एक युवती धनपुर घूमने जा रहे थे,और रास्ते में तेज रफ्तार शराब के नशे में कार सवार ने टक्कर मार दी

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों में एक युवक का आज ही जन्मदिन था, लेकिन किसे पता था कि यह दिन उसकी जिंदगी का आखिरी दिन बन जाएगा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हादसे में जान गंवाने वाले सभी युवक एवं युवती पास के ही गांवों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल कार सवार की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कार चालक की तलाश की जा रही है।


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, ग्रामीणों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने और क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकें।
वही एडिशनल एसपी ओम चंदेले ने बताया कि “हादसे की जांच की जा रही है। कार चालक की तलाश जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। आगे की कार्रवाई जारी है।”

 

 

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

12 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

12 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

20 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago