गौरेला पेंड्रा मरवाही/संजय ठाकुर –मानसून आगमन के साथ ही जिले में खरीफ फसल की तैयारी शुरू हो गई है। किसानों को सहकारी समितियों से खाद और बीज का वितरण किया जा रहा है साथ ही किसी भी किसानों को खाद बीज उठाव में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए पेंड्रा तहसीलदार अविनाश कुजूर के द्वारा लगातार सेवा सहकारी समितियो निरीक्षण किया जा रहा है व साथ ही किसानों से जानकारी भी ली जा रही हैं उसी कड़ी में आज पेंड्रा तहसीलदार अविनाश कुजूर औचक निरीक्षण करने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति पेंड्रा पहुंचे और खाद-बीज का भंडारण और उठाव का जायजा लिया।
उन्होंने धान बीज की किस्मों और यूरिया, सुपरफास्ट आदि भंडारण की स्टॉक पंजी एवं वितरण पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने समिति प्रबंधक को किसानों की मांग के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तहसीलदार अविनाश कुजूर ने समिति में आए किसानों से चर्चा की और उनसे कौन सा किस्म की धान लगायेंगे आदि की जानकारी ली।
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…