मोतीनगर पंचायत में भ्रष्टाचार का आरोप: आंगनवाड़ी भवन अधूरा, आवास राशि हड़पने की शिकायत

✍️दुर्गेश गुप्ता

📍कुसमी/बलरामपुर

जनपद पंचायत कुसमी के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोतीनगर में कथित भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यहां पदस्थ रोजगार सहायक पर 60 सीटर आंगनवाड़ी भवन निर्माण के लिए लाखों रुपये आहरित करने के बावजूद कार्य अधूरा छोड़ देने का आरोप है। भवन की स्वीकृति वर्ष 2024 में मिली थी, लेकिन आज तक निर्माण पूरा नहीं हो सका है और भवन अधूरा पड़ा हुआ है।

मामला उस समय और गंभीर हो गया जब हाल ही में क्षेत्रीय विधायक उद्देश्वरी पैकरा के दौरा कार्यक्रम के दौरान रोजगार सहायक के कई कथित कारनामे सामने आए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई हितग्राहियों से अंगूठा लगवाकर राशि निकाल ली गई, लेकिन मकान निर्माण नहीं कराया गया।
दौरे के दौरान एक बुजुर्ग महिला ने विधायक के सामने रोते हुए शिकायत की कि आवास की राशि निकाल ली गई, पर घर नहीं बनाया गया। महिला की स्थिति देख विधायक ने अधिकारियों को जांच कराने के निर्देश दिए और महिला को आश्वस्त किया।

हालांकि शिकायत के बाद भी न तो आवास निर्माण में कोई तेजी आई है और न ही ग्राम पंचायत मोतीनगर में लोगों को आवास बनते दिखाई दे रहे हैं।

जनपद पंचायत सीईओ ने कहा –


इस संबंध में जनपद पंचायत के सीईओ ने कहा है कि शिकायत की जांच कराई जाएगी और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित रोजगार सहायक के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button