Categories: क्राइम

पीएम आवास दिलाने के नाम पर मांगी रिश्वत,आवास मित्र और रोजगार सहायक निलंबित, मामला दर्ज.बेमेतरा

Bribe was demanded in the name of getting PM housing, housing friend and employment assistant suspended, case registered. Bemetara

Published by
VIRAT DUBEY

 

बेमेतरा में पीएम आवास दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है. जिसके बाद एक आवास मित्र और दो रोजगार सहायक को निलंबित किया गया है. साथ ही इनके खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है.

दरअसल, ग्राम पंचायत तेंदुआ के रोजगार सहायक नारायण साहू और ग्राम पंचायत ऐरमशाही की आवास मित्र नीरा साहू की एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें प्रधानमंत्री आवास की किस्त जारी करने के बदले पैसे की मांग की जा रही थी. वायरल होते ही मामला बेमेतरा कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ तक पहुंच गया.

जिसके बाद जांच के लिए प्रभारी तहसीलदार सुमीत देवांगन को गांव भेजा गया. जांच में नीरा साहू ने अपनी आवाज होने की बात स्वीकार की. महिला हितग्राही के परिवार के सदस्य ने भी पैसे मांगने की बात की पुष्टि की. वहीं, नारायण साहू ने आरोपों से इंकार किया, लेकिन हितग्राहियों ने बताया कि उनसे 10-10 हजार रुपए जबरदस्ती वसूले गए.

मामला पक्का होने के बाद नवागढ़ जनपद पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आवास मित्र नीरा साहू, रोजगार सहायक नारायण साहू और ईश्वरी साहू को सस्पेंड कर दिया. साथ ही मारो चौकी में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 173 के तहत FIR दर्ज करवाई गई है.

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

12 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

12 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

20 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago