Categories: झमाझम

पिथौरा के 15 वार्डों में समाधान शिविर का हुआ आयोजन,नोनी सुरक्षा योजना के प्रमाण पत्र एवं आर्थिक सहायता राशि का चेक वितरित,शिविर में प्राप्त मांग एवं समस्याओं से संबंधित 1489 आवेदन निराकृत

Solution camp was organized in 15 wards of Pithora, certificates of Noni Suraksha Yojana and cheques for financial assistance were distributed, 1489 applications related to demands and problems received in the camp were resolved

Published by
VIRAT DUBEY

महासमुंद/ पिथौरा/ गौरव चंद्राकर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप जिले के नागरिकों की शिकायतों एवं मांगों के निराकरण के लिए सुशासन तिहार अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत नगर पंचायत पिथौरा के सभी वार्ड क्रमांक 01 से 15 के नागरिकों की समस्याओं और मांगों से रूबरू होने के लिए संयुक्त रूप से आज वार्ड क्रमांक 11 पिथौरा शहीद भगत सिंह खेल मैदान में आयोजित किया गया। इस शिविर में वार्ड क्रमांक 01 से लेकर 15 तक के नागरिकों ने भाग लिया और विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। संबंधित विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। शिविर में 1489 आवेदन प्राप्त हुए, जिसका निराकरण किया गया।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में बसना विधायक संपत अग्रवाल शामिल हुए।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद, नगर पंचायत उपाध्यक्ष  वीरेंद्र तिवारी, शंकर अग्रवाल, स्थानीय पार्षदगण एवं एसडीएम ओंकारेश्वर सिंह, तहसीलदार नितिन ठाकुर, सीएमओ बिरजूराम सोनबेर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने सर्वप्रथम विभागीय स्टॉल का निरीक्षण कर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली एवं हितग्राहियों से भी बातचीत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बसना विधायक संपत अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सोच है कि आम जनता की समस्याओं का समाधान उनके गांव-घर जाकर किया जाए। इसी सोच के तहत जनता की समस्या से रूबरू होने जनता के द्वार में ही शिविर लगाया गया है। जहां समस्याओं का निदान होगा। विधायक अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री साय 5 मई से लगातार गांवों का दौरा कर रहे हैं और लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। वे यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तव में पात्र लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आगे आएं।


नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के डेढ़ वर्षों की उपलब्धियों और जनहितकारी कार्यों की समीक्षा एवं जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य है आम जनता की समस्याओं को सुनना, समझना और समाधान देना। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार गांव, गरीब और महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। सुशासन तिहार इन्हीं प्रयासों की एक कड़ी है, जहां शासन की योजनाएं और सेवाएं सीधे जन-जन तक पहुँचाई जा रही हैं।
मुख्य अतिथि विधायक श्री सम्पत अग्रवाल की उपस्थिति में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शिविर में 10 महिलाओं की गोद भराई की रस्म विधि पूर्वक संपन्न कराई गई। साथ ही 4 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सानिया निर्मलकर, यांसिक डडसेना, काव्या निर्मलकर, नीतू निषाद और पूजा रानी निषाद को ’नोनी सुरक्षा योजना’ के अंतर्गत प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय पारिवारिक सहायता योजना के तहत वार्ड क्रमांक 09 की प्रेमिन बाई को 20,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा गया। शिविर में कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, लोक निर्माण, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, शिक्षा विभाग, आबकारी विभाग, जिला सहकारी, वन विभाग, श्रम विभाग, खाद्य विभाग आदिम जाति विभाग सहित अन्य विभागों को प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। साथ ही विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

10 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

11 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

19 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago