Categories: झमाझम

पहले शादी का फिर खुद के हॉस्पिटल का दिखाया सपना,डॉक्टर को महिला ने लगाया 46 लाख का चूना,फॉरेक्स ट्रेडिंग का दिया झांसा:रायपुर

First showed the dream of marriage and then of own hospital, woman duped doctor of 46 lakhs, deceived him with forex trading: Raipur

Published by
VIRAT DUBEY

रायपुर। एम्स रायपुर के एक डाक्टर के साथ 46 लाख रूपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि मैट्रिमोनियल साइट के जरिए उसकी एक महिला से पहचान हुई थी। जिसने डाॅक्टर को शादी के बाद की प्लानिंग करने के साथ ही खुद का हाॅस्पिटल खोलने का सपना दिखाया। जिसके बाद डाॅक्टर ने महिला पर विश्वास कर उसके बताए मुताबिक ट्रेडिंग साइट में रुपए इन्वेस्ट कर दिए, इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ।

व्हाट्सएप कॉल पर होती थी बातचीत

 

 

यह मामला रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र का है। रायपुर एम्स में पेशे से चिकित्सक के पद पर पदस्थ डाॅ. राहुल कुमार रोहित ने ठगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी है। उसने बताया कि करीब 2 महीने पहले एक मैट्रिमोनियल साइट में उसकी डॉक्टर राधिका मुखर्जी नाम की महिला से जान पहचान हुई थी। जान पहचान होने के बाद महिला वॉट्सऐप कॉल पर अक्सर उससे बात करती थी।

फॉरेक्स ट्रेडिंग का दिया झांसा

 

 

दोनों के बीच शादी को लेकर बातचीत होती थी। इस बीच महिला ने राहुल को एक फॉरेक्स ट्रेडिंग साइट प्लस-500 ग्लोबल सीएस के बारे में बताया। फिर कहा कि इसमें पैसा इन्वेस्ट करो। इन पैसों का भविष्य में गुजरात के अहमदाबाद में मिलकर हम अस्पताल खोलेंगे। महिला के इस प्रस्ताव को पहले तो रोहित ने मना कर दिया, लेकिन ठग महिला उस पर लगातार दबाव डालती रही। जिसके बाद वह महिला के झांसे में आ गया।

लोन लेकर किया इन्वेस्ट..!

 

 

महिला के बार-बार दबाव बनाने के बाद रोहित ने बैंक से 30 लाख रुपए लोन लिया। इसके अलावा करीब 16 लाख रुपए और इकट्ठे किए। फिर 3 अप्रैल 2025 से 14 मई 2025 के बीच 17 बार ट्रांजैक्शन करके ट्रेडिंग साइट में इन्वेस्ट कर दिया। यह पैसे अलग-अलग बैंकों में ट्रांसफर करवाए गए।

एक करोड़ का मुनाफा नजर आया…

इनमें ट्रांजैक्शन अमाउंट 50 हजार रुपए से लेकर 9 लाख रुपए तक हैं। जिसके बाद साइट में मुनाफा मिलाकर करीब 1 करोड़ रुपए दिखने लग गए। लेकिन जब डॉक्टर रोहित ने इन रुपयों को निकालने की कोशिश की, तो वह सफल नहीं हो पाया। उसे अपने साथ स्कैम होने का शक हो गया। उसने महिला से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल नंबर भी बंद मिला।

46 लाख रूपये की ठगी का शिकार होने के बाद अब एम्स के डाॅक्टर ने इस मामले में आमानाका थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। डाॅक्टर की रिपोर्ट पर पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

9 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

10 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

17 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago