पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में किया गया वृक्षारोपण,पर्यावरण की रक्षा का दायित्व सभी का है:ज्योति अग्रवाल, पेंड्रारोड

Tree plantation was done in the court premises on Environment Day, it is everyone's responsibility to protect the environment: Jyoti Agarwal, Pendra Road

Published by
VIRAT DUBEY

 

गौरेला पेंड्रा मरवाही/संजय ठाकुर:  पेड़ पौधों से पर्यावरण शुद्ध रहता है पेड़ पौधे ही पृथ्वी पर वर्षा लाते हैं ऐसे में जरूरी है कि धरती पर अधिक से अधिक पेड़ लगाया जाए और उनकी रक्षा की जाए ताकि पर्यावरण शुद्ध रहे पर्यावरण की रक्षा का दायित्व सभी का है। उक्त बातें न्यायालय परिसर पेंड्रा रोड में आयोजित कार्यक्रम में अपर सत्र न्यायाधीश  ज्योति अग्रवाल ने व्यक्त किये।


छ. ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के सचिव अनिल कुमार चौहान के निर्देशन एवं तालुका विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष  ज्योति अग्रवाल के मार्गदर्शन मेंं दिनांक 5जून 2025 गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन व्यवहार न्यायालय पेंड्रारोड परिसर में किया गया ।

जिसमें अपर सत्र न्यायाधीश  ज्योति अग्रवाल, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश एकता अग्रवाल एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  महेश बाबू साहू एवं समस्त न्यायालय के कर्मचारीगण एवं पैरालीगल वालिंटियर कुमारी लीलावती राठौर, अनिल कुमार उपस्थित होकर पर्यावरण केअवसर में फलदार एवं फूलदार तथा ऑक्सीजन युक्त पौधे जैसे पीपल, नीम, आम, जामुन, बरगद, कटहल इत्यादि पेंड़ पौधों का वृक्षारोपण किया गया तथा न्यायालय उपस्थित लोगों को विधिक जानकारियां दी गई |इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता पवन त्रिपाठी अशोक सोनी अनिल अग्रवाल अयोध्या पटेल शैलेंद्र चतुर्वेदी इत्यादि उपस्थित थे

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

13 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

14 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

21 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

2 days ago