पत्रकारों पर हमले के बाद प्रशासन हुआ सख़्त,फिंगेश्वर में रेत माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई,एक चैन माउंटेन और एक हाईवा ज़ब्त

After the attack on journalists, the administration became strict, swift action was taken against sand mafia in Fingeshwar, one chain mountain and one Hiva were confiscated

Published by
VIRAT DUBEY

 

फिंगेश्वर/जीतेन्द्र सिन्हा —गरियाबंद ज़िले में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। फिंगेश्वर क्षेत्र के सरकड़ा सूखा नदी में संचालित हो रहे अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर छापेमारी कर खनिज विभाग, वन विभाग, राजस्व और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने एक चैन माउंटेन मशीन और एक हाइवा वाहन जब्त किया है।

इससे पहले, आज ही रावण रेत घाट से भी दो चैन माउंटेन मशीनें जब्त की गई थीं। यह कार्रवाई अवैध रेत कारोबार के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी पहल मानी जा रही है।

पत्रकारों पर हुवे जान लेवा हमले के बाद बढ़ी सख्ती

हाल ही में राजिम के पितईबंद अवैध रेत घाट मे समाचार कवरेज करने गए पत्रकारों पर हुए जानलेवा हमले के बाद अवैध रेत माफियाओं के खिलाफ जनाक्रोश और मीडिया में विरोध बढ़ता जा रहा था। इसके बाद से प्रशासनिक महकमा लगातार सक्रिय हुआ और एक के बाद एक छापेमारी कर रहा है। इसके बावजूद फिंगेश्वर के सरकड़ा सूखा नदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन का कारोबार बेधड़क जारी था।

लेकिन अब लगातार कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से यह काला कारोबार खुलेआम चल रहा था और इससे न सिर्फ राजस्व की हानि हो रही थी, बल्कि छेत्र के नदियों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा था,

 

प्रशासन की सख्ती से अवैध रेत माफिया सकते में है

जिले के खनिज विभाग , राजस्व, व पुलिस बल की छापामार कार्रवाही के बारे मे जिम्मेदारो ने बताया की आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध उत्खनन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पूरे जिले में अवैध रेत उत्खनन पर नजर रखने के लिए विशेष निगरानी दल भी गठित किया गया है।

 

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

10 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

11 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

19 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago