Categories: झमाझम

पंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 17 लोगों की मौत, मुख्य आरोपी सहित 7 गिरफ्तार

17 people died after consuming poisonous liquor in Amritsar, Punjab, 7 arrested including the main accused

Published by
VIRAT DUBEY

डेस्क: पंजाब के अमृतसर जिले में जहरीली शराब पीने से 17 लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता और आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज करके पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए सात लोगों में से पांच की पहचान मुख्य आरोपी प्रभजीत सिंह, कुलबीर सिंह, साहिब सिंह, गुरजंत सिंह और निंदर कौर के रूप में हुई है. आरोपियों से हिरासत में पूछ ताज जारी है,

“इस मामले पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मजीठा के गांवों में निर्दोष लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने एक एक्स पोस्ट में कहा, “मजीठा के आसपास के गांवों में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत की दुखद ख़बर मिली है. मासूम लोगों के इन हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. ये मौतें नहीं, कत्ल हैं. दोषियों को कानून के मुताबिक सख्त सजा दी जाएगी.””

“उन्होंने आगे लिखा, ”मैं परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है. हर संभव मदद की जाएगी.” बताया गया है कि ये मौतें भंगाली, पातालपुरी, मरारी कलां और थेरेवाल गांवों में हुई हैं. पुलिस जांच में पता चला है कि जहरीली शराब बनाने के लिए ऑनलाइन भारी मात्रा में मेथनॉल खरीदा गया था. अमृतसर जिला प्रशासन ने मेडिकल टीमें तैनात की हैं, जो जांच कर रही हैं.”

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

10 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

11 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

19 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago