निलबिंत:बीईओ एम.डी. दीवान निलंबित:अतिशेष शिक्षकों की वरीयता सूची तैयार करने में लापरवाही का मामला,

Suspended: BEO M.D. Dewan suspended: Case of negligence in preparing the priority list of surplus teachers,

Published by
VIRAT DUBEY

 

रायपुर,- स्कूल शिक्षा विभाग के युक्तियुक्तकरण संबंधी निर्देशों के पालन में लापरवाही बरतने पर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बम्हनीडीह, जिला जांजगीर-चांपा एम.डी. दीवान को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की यह कार्रवाई आयुक्त बिलासपुर संभाग बिलासपुर द्वारा की गई है।

शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह विकासखण्ड में पदस्थ अतिशेष शिक्षकों का चिन्हांकन कर वरीयता सूची तैयार की जानी थी। जिला शिक्षा अधिकारी, जांजगीर-चांपा द्वारा कलेक्टर को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उल्लेख किया गया कि विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा तैयार की गई वरीयता सूची में अनियमितताएं पाई गईं हैं। सूची की त्रुटियों को काउंसलिंग के पूर्व ठीक कर प्रक्रिया तो पूर्ण कर ली गई, लेकिन वरीयता सूची तैयार करने में बरती गई लापरवाही को गंभीर मानते हुए कलेक्टर, जांजगीर-चांपा द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव दिया गया था। इसी के आधार पर बिलासपुर संभागायुक्त ने बीईओ दीवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने का आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक, स्कूल शिक्षा विभाग, बिलासपुर संभाग, बिलासपुर नियत किया गया है।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

11 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

12 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

20 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago